अन्य

पत्रकार व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी के मामले में कार्यवाही नहीं होने पर मिलगेट थाने का घेराव करेंगे विभिन्न संगठन

सुबह 9 बजे मिलगेट जिंदल पार्क में एकत्रित होकर, प्रदर्शन करते हुए किया जाएगा थाने का घेराव

एंटिक ट्रुथ | हिसार

पत्रकार विपिन खुराना व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के रोष स्वरूप कल शहर के विभिन्न संगठन मिलगेट थाने का घेराव करेंगे। जय भीम आर्मी के चेयरमैन संजय चौहान ने बताया कि इस घेराव में जय भीम आर्मी के अलावा एडवोकेट बजरंग इंदल जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी, हारे का सहारा एनजीओ के सुरेंद्र कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के लोग शामिल होंगे। चौहान ने बताया सभी संगठनों के प्रतिनिधि सुबह 9 बजे जिंदल पार्क में एकत्रित होंगे और वहां से रोष प्रदर्शन करते हुए मिलगेट थाने का घेराव किया जाएगा।
संजय चौहान ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर नहीं है। पत्रकार विपिन खुराना व उनके परिवार को जिन आरोपियों ने धमकी दी है उन्हें पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आश्चर्य की बात तो यह है कि जब पत्रकार विपिन खुराना मिलगेट थाना के पास शिकायत लेकर गए तो थाना एसएचओ कहने लगे कि हम किसकी सुरक्षा करें, मै तो खुद ही सुरक्षित नहीं हूं। यदि पुलिस ही खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती तो फिर आम जनता कहां से सुरक्षित हो सकती है। शहर में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है और आए दिन क्राइम की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करे और पत्रकार व उनके परिवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए। यदि रात भर में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो कल सभी संगठन एकजुट होकर रोष प्रदर्शन करते हुए मिलगेट थाने का घेराव करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button