अन्य

विश्वास सी.सै. में विज्ञान प्रदर्शन का आयोजन, बच्चों ने जीन थैरेपी,  हीमोडायलिसिस, ड्रिप इरिगेशन, चंद्रयान -2, बज वायर आदि के मॉडल किए प्रस्तुत

एंटिक ट्रुथ | हिसार

अर्बन एस्टेट स्थित विश्वास सी.सै. स्कूल में पी. टी. एम. के अवसर पर  विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा छठी से  बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने मॉडल प्रदर्शित किए। छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाए गए सुंदर और शिक्षाप्रद विज्ञान प्रदर्शनी के मॉडल ने सभी अभिभावकों और शिक्षकों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान बच्चों ने  मॉडल से सम्बन्धित विषय की पूरी जानकारी दी। इस प्रदर्शनी में जीन थैरेपी,  हीमोडायलिसिस, ड्रिप इरिगेशन,  चंद्रयान -2, क्रेन आदि मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कक्षा नौवीं से बारहवीं में  नील ने बज वायर मॉडल में प्रथम स्थान, अरमान ने एंटी ग्रेविटी मॉडल में द्वितीय स्थान, अंशु तथा निधि ने ट्रांसप्लांट मशीन मॉडल में तृतीय स्थान तथा अंश ने मॉडर्न फार्मिंग मॉडल में सांत्वना पुरस्कार  प्राप्त किया। वहीं कक्षा छठी से बारहवीं में एल्कोहल डिटेकटर मॉडल में प्रिंस और जिज्ञासु ने प्रथम स्थान, जेल सिक्योरिटी मॉडल में कुणाल ने द्वितीय स्थान, अर्थ क्वेक, अलार्म मॉडल में लव्या तथा जय ने तृतीय स्थान तथा एक्सीडेंट प्रीवेंशन मॉडल में शिया तथा पूर्वी ने  सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विद्यालय प्राचार्य दिनेश चंद्र सेमवाल ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी के आयोजन से बच्चों की रचनात्मकता तथा बुद्धिमत्ता को तराशने में काफी मदद मिलती है। विद्यालय द्वारा समय-समय पर इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button