चंडीगढ़

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाले केंद्रीय  बजट का स्वागत:- सन्दीप अग्रवाल

केंद्र ने बजट में हर वर्ग का रखा ध्यान :- सन्दीप अग्रवाल

एंटिक ट्रुथ | आर के विक्रमा शर्मा( चंडीगढ़)

केंद्र सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा लगातार 7 वी बार पेश किए बजट में नए भारत की समृद्धि व विकसित भारत के लक्ष्य  को प्राप्त करने वाले बजट का भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश नेता सन्दीप अग्रवाल ने स्वागत किया। भाजपा नेता सन्दीप अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने युवाओं महिलाओ किसानों के लिए  योजनाओ के भंडार खोलें हैं। वहीं मिडिल क्लास के लिए 7 लाख 75 हजार की आय को कर मुक्त कर छोटे व्यपारियों को बड़ा लाभ दिया है। सन्दीप अग्रवाल ने कहा केंद्र ने इसी के साथ कैंसर की महंगी दवाइयां सस्ती करना सेहत सुविधाओं में बड़ा कदम है। वहीं युवाओ को हायर एजुकेशन के लिए 10 लाख का लोन देने का फैंसला भी देश के युवाओ शिक्षित करने में कारगार साबित होगा। क्योंकि मोदी सरकार का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास है।  सन्दीप अग्रवाल ने कहा कि यह बजट 140 करोड़ भारतवासियों की आशा,आकांक्षा और अमृतकाल के संकल्पों को पूरा करने वाला बजट है। जिससे देश नई बुलन्दियों को छुएगा। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button