धर्म कर्मराशिफल

30 नवंबर 2023 , गुरुवार राशिफल

इन राशियों के लोगों को उपलब्धियां मिल सकती हैं

मकर राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर दिखेगा।

मिथुन राशि के लोगों को उपलब्धियां मिल सकती हैं। कर्क और सिंह राशि वालों के बिजनेस के लिए अच्छा दिन रहेगा। कन्या राशि वालों की एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स बनेंगे।

राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आज का ग्रह गोचर आपके लिए अप्रत्याशित लाभ की स्थिति बना रहा है। इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें। लंबे समय से चली आ रही किसी तनाव और चिंता से राहत मिलेगी। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम बनेगा और मानसिक सुकून और शांति भी बनी रहेगी।
नेगेटिव- कुछ परिस्थितियों में बहुत सचेत भी रहने की जरूरत है। शेयर्स, सट्टा आदि में किसी प्रकार की भी निवेश ना करें। तथा किसी अनजान व्यक्ति से वाद-विवाद में भी ना पड़े। घर में मेहमानों के आगमन से कुछ महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबार में कोई भी काम सावधानी से करना आपको मुश्किलों से बचाएगा। कोई भी व्यवसायिक पेपर वर्क करते समय सावधानी बरतें जरा सी लापरवाही नुकसानदायक रह सकती हैं। नए अनुबंध प्राप्त होंगे। इस समय कार्य की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर करना अति आवश्यक है।
लव- रिश्तेदारों से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने से घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- सिर दर्द व थकान जैसी दिक्कत महसूस होगी। उचित आराम ले तथा मानसिक सुकून को विशेष प्राथमिकता दें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसका भरपूर सहयोग करें। तथा व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कार्यों में मस्त रहें। घर का माहौल व्यवस्थित बना रहेगा। पड़ोस में किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा।
नेगेटिव- अपनी मनःस्थिति पर नियंत्रण रखें तथा मनन करें, क्योंकि किसी किसी समय आपका मन छोटी-छोटी बातों को लेकर विचलित रह सकता है। आपकी परेशानियों का नकारात्मक प्रभाव आपके परिवार पर भी पड़ेगा। भाइयों के साथ संबंधों में कटुता ना आने दे।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। अगर कोई पार्टनरशिप करने की सोच रहे हैं तो उस पर तुरंत अमल करें। क्योंकि सफलता मिलने के उचित योग बने हुए हैं। स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय विशेष रूप से सफल रहेंगे। नौकरी पेशा स्त्रियों के लिए कुछ नई उपलब्धियां बन रही है।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। विवाहेत्तर संबंध भी उपज सकते हैं, सावधान रहें, इसका नकारात्मक प्रभाव आपके परिवार पर पड़ेगा।
स्वास्थ्य- पेट संबंधी दिक्कतों से राहत पाने के लिए अपने खान-पान व दिनचर्या को संयमित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- बच्चों से संबंधित कोई खुशखबरी मिलेगी। अपने व्यक्तित्व और कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने हेतु किए गए प्रयासों के बेहतर परिणाम मिलेंगे और इससे आपको सामाजिक तथा पारिवारिक सराहना भी मिलेगी। मित्रों से सकारात्मक बातचीत होगी। संबंधों में भी नज़दीकिया आएंगी। नेगेटिव- व्यवहारिक बने, क्योंकि कभी-कभी ज्यादा आत्म केंद्रित होना और अहम की भावना रखना नुकसानदायक भी हो सकता है। छोटी मोटी नकारात्मक बातों पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर ही बिजी रहे। अपनी इन कमियों का सकारात्मक रूप में उपयोग करे। व्यवसाय- कारोबार में अस्त-व्यस्त स्थिति रहेगी। किसी प्रभावशाली इंसान की मदद से आपको उपलब्धियां मिल सकती हैं। सरकारी सेवारत लोगों का अपने कार्यों के प्रति बेहतर योगदान रहेगा। उच्चाधिकारियों का भी उचित सहयोग मिलेगा। लव- पति-पत्नी के बीच किसी व्यक्तिगत बात को लेकर कहा-सुनी रह सकती है। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे के लिए समय निकालना जरूरी है। स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव लेने की वजह से सिर दर्द, एसिडिटी की परेशानी बढ़ेगी। मेडिटेशन, योगा आदि इसका उचित हल है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

कर्क – पॉजिटिव- सामाजिक अथवा राजनैतिक क्षेत्र में अपनी उपस्थिति रखने का उचित समय है। यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। संतान के करियर संबंधी किसी समस्या को लेकर मित्रों से उचित सलाह व मदद प्राप्त होगी। आपका तनाव भी दूर होगा।
नेगेटिव- किसी भी नकारात्मक स्थिति में घबराने की बजाय उसका धैर्य से समाधान ढूंढे। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग गलत संगति और आदतों से दूरी बनाए। अन्यथा इसका असर आपके करियर पर पड़ सकता है। कभी-कभी अत्यधिक काम के बोझ की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में मन मुताबिक तरीके से काम होंगे। परिवर्तन संबंधी जो योजनाएं बनी है उन पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। ये बदलाव आपके लिए नई उपलब्धियां लाएगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों का आज किसी उच्चाधिकारी से उलझना नुकसान दे सकता है।
लव- घर का माहौल सुखमय रहेगा। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ घनिष्ठता पारिवारिक माहौल को खराब कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- कभी-कभी काम के बोझ की वजह से तनाव रहेगा। योगा और मेडिटेशन का सहारा ले।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- व्यवस्था बनाने से दिन सुखद व्यतीत होगा। कोई भी निर्णय लेते समय किसी अनुभवी से विचार विमर्श करना उचित रहेगा। स्वयं के विकास के लिए व्यवहार में कुछ स्वार्थी पर लाना भी जरूरी होता है। स्त्री वर्ग हर क्षेत्र में व्यवस्था बनाकर रखने में सक्षम रहेंगी।
नेगेटिव- खुद के निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें। इस समय किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा ना करें, आप बड़ी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। अभी चल रही परेशानियों से राहत नहीं मिलेगी।कानूनी मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत के मुताबिक बेहतर परिणाम मिलेंगे। फोन तथा इंटरनेट के माध्यम से आपको उचित आर्डर भी मिलने की संभावना है। ऑफिस संबंधी कार्यों की वजह से किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद में ना पड़े। अन्यथा इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
लव- घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज का दिन मित्रों के साथ भी फोन पर गपशप करने में व्यतीत होगा। प्रेम प्रसंगों में एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें।
स्वास्थ्य- अपना रेगुलर मेडिकल चेकअप करवाते रहें। ध्यान रखें कि कोई पुराना रोग पुनः उठ सकता है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- आज दिन का कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में जरूर लगाए, इससे कई उलझने दूर होगी। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। किसी नजदीकी संबंधी से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत होगी। तथा आपसी संबंधों में सुधार आएगा।
नेगेटिव- अपने विशेष कार्य दिन की शुरुआत में ही निपटाने का प्रयास करें। क्योंकि रिश्तेदारों के आगमन से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। कोई अशुभ समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। सकारात्मक के लिए ध्यान और मेडिटेशन भी जरूरी है।
व्यवसाय- एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स बनेंगे। साथ ही अपने व्यवसाय योजना को सीक्रेट रखें, क्योंकि लीक होने से दिक्कतें आ सकती हैं। ज्यादा सोच-विचार न करके तुरंत काम निपटाने की कोशिश करें। नौकरी में व्यवस्थित वातावरण रहेगा।
लव- परिवार जनों के साथ आपस में बैठकर विचारों का आदान-प्रदान सबको खुशी देगा। लव अफेयर्स के मामले में ज्यादा भावुक होना ठीक नहीं है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या और कार्य प्रणाली को व्यवस्थित करने में किए गए प्रयासों के उचित परिणाम सामने आएंगे। आज रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन में भी व्यतीत करें। युवाओं को अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव- रुपए-पैसे के लेनदेन संबंधी कोई भी गतिविधि आज ना करें। रिश्तेदारों से संबंधित कुछ वाद-विवाद उठ सकते हैं परंतु हर समस्या का समाधान बहुत ही व्यवहार कुशल तरीके से करें। ध्यान रखें कि कोई पुरानी नकारात्मक बात वर्तमान पर हावी ना हो।
व्यवसाय- पब्लिक डीलिंग व मीडिया से संबंधित कार्यों में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। इन कार्यों में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। किसी के साथ पार्टनरशिप की योजना है तो समय अनुकूल है। रोजगार प्राप्ति के इसलिए प्रयासरत लोगों को कोई अवसर मिलेगा।
लव- पार्टनर तथा परिवार के साथ कुछ समय मनोरंजन और शॉपिंग में भी व्यतीत करें। इससे आपसी संबंधों में और अधिक नज़दीकिया आएंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बदलते मौसम और वातावरण से सावधान रहना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाओं मैं आपका योगदान और निष्ठा की वजह से आपके मान-सम्मान व यश की वृद्धि होगी। आपके व्यक्तिगत कार्य भी सुचारू रूप से चलते रहेंगे। मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेंगे।
नेगेटिव- बेवजह दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें तथा अपने काम से मतलब रखे। इसकी वजह से आप भी व्यर्थ ही मुश्किल में पड़ जाएंगे। मन में कुछ नकारात्मक विचार भी उत्पन्न हो सकते हैं। कुछ समय मेडिटेशन में समय व्यतीत करना उचित रहेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था और अनुशासन रखें। इससे कर्मचारियों की कार्य क्षमता बनी रहेगी। मशीनरी तथा मोटर पार्ट्स से संबंधित कार्य में विशेष सफलता हासिल होने वाली है। युवाओं को करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा।
लव- पति-पत्नी अपनी समस्याओं को पारिवारिक सुख-शांति पर हावी ना होने दें। परिस्थितियों को संभालने में समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। अविवाहितों के लिए कोई रिश्ता आ सकता है।
स्वास्थ्य- घर में अधिकतर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी रह सकती हैं। इस समय व्यवस्थित दिनचर्या और संयमित खानपान को रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही रुकावटो तथा बाधाओं के बावजूद आप सभी महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने में सक्षम रहेंगे। अपने आसपास के सकारात्मक लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से अपने आप को मानसिक रूप से बहुत ही हल्का महसूस करेंगे।
नेगेटिव- अपने बजट को अपनी आवश्यकता के अनुसार सीमित व संतुलित रखें। बच्चों को ज्यादा ढील ना दें, अन्यथा उनकी किसी नकारात्मक गतिविधि से परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं। संतान के करियर अथवा पढ़ाई से संबंधित समस्या को सुलझाने में और अधिक प्रयास करने होंगे।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों में रुकावटें आएंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह का अनुसरण अवश्य करें। शेयर बाजार से जुड़े लोग सावधानी रखें। ऑफिस में फाइनेंस को लेकर कुछ गलती होने की आशंका है। बेहतर होगा किसी साथी की मदद लें।
लव- पारिवारिक मामलों में आपसी विश्वास व प्रेम को बनाए रखना जरूरी है। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम व एलर्जी जैसी दिक्कत रह सकती है। पॉल्यूशन आदि से अपना बचाव करें तथा प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक उपयोग करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- घर के वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में किसी समस्या का हल मिलेगा। तथा आगे बढ़ने के शुभ अवसर भी मिलेंगे। आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे और सफल भी रहेंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि लापरवाही की वजह से लेनदेन के मामलों में कुछ गलती हो सकती है। भाइयों से संपत्ति व बंटवारे संबंधी विवाद का हल किसी की मदद से हल हो पाएगा आपसी संबंधों को ना बिगाड़े। युवा वर्ग अपने करियर पर और ज्यादा ध्यान दें।
व्यवसाय- बिजनेस में पूरा जोर मार्केटिंग में और अपनी प्रोडक्ट्स के प्रमोशन पर लगाएं। कई बेहतरीन संभावनाएं मिलेंगी। सरकारी नौकरी में अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। आज भी कहीं ड्यूटी लग सकती है।
लव- घर में किसी मांगलिक अवसर संबंधी योजनाएं बनेंगी। तथा सुखद गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। प्रेमी युगल को मुलाकात का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या बनाए रखें। काफी समय से चल रही शारीरिक अस्वस्थता से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- बहुत समय बाद घर में मेहमानों के आगमन से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। साथ ही कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। प्रॉपर्टी अथवा पॉलिसी में निवेश करने का बेहतरीन समय है। संतान की सकारात्मक गतिविधियां आप को सुकून देंगी।
नेगेटिव- आपकी किसी जिद अथवा व्यवहार की वजह से ननिहाल पक्ष के साथ संबंधों में कटुता आ सकती है। व्यक्तिगत अथवा पारिवारिक संबंधी कोई भी निर्णय लेते समय घर के वरिष्ठ सदस्यों से मार्गदर्शन अवश्य ले। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेलजोल रखना आपके लिए हितकर नहीं है।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर उचित व्यवस्था और अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के बीच मनमुटाव होने से उसका नकारात्मक असर कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज अतिरिक्त कार्यभार की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। घर की सुख-शांति तथा व्यवस्था बनाए रखें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- पेट खराब रहने की वजह से अस्वस्थ महसूस करेंगे। हल्का खानपान रखे तथा उचित इलाज भी ले।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पॉजिटिव- अनुकूल समय है। आपको अपने कार्यों और मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे, आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में और अधिक वृद्धि होगी। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े युवा वर्ग को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होगी।
नेगेटिव- वक्त के अनुसार अपने स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है। ईगो, गुस्सा आदि जैसे गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में स्थान ना दें। किसी नजदीकी संबंधी के साथ छोटी सी बात का बहुत बड़ा इशू बन सकता है। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोग डॉक्यूमेंट संभालकर रखें।
व्यवसाय- आज कारोबार संबंधी कोई भी गतिविधि करते समय बहुत ही सावधानी बरतें। क्योंकि कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज कोई महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी वाला कार्यभार संभालना पड़ सकता है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। घर और व्यवसाय दोनों में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंग में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए खान-पान और दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button