अन्यहरियाणा

जाट शिक्षण संस्थान के प्रधान अजमेर ढांडा का निधन, सैक्टर 16-17 स्थित श्मशान घर में किया गया अंतिम संस्कार

एंटिक ट्रुथ | हिसार

जाट शिक्षण संस्थान के प्रधान अजमेर ढांडा का वीरवार रात्रि को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार थे और गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में दाखिल थे। अजमेर ढांडा का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह सैक्टर-16-17 स्थित श्मशान घाट में किया गया। उनके अंतिम संस्कार में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, राज्य मंत्री अनूप धानक, जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग, हिसार बार एसोसिएशन की समस्त कार्यकारिणी, जाट शिक्षण संस्थान के सभी कॉलेज के प्रिंसिपल, मैनेजमेंट और स्टाफ, जजपा जिला अध्यक्ष अमित बूरा, पूर्व चेयरमैन हनुमान ऐरन, जाट शिक्षण संस्थान के पूर्व अध्यक्ष सुनील लांबा अनेक पार्षद व विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के नेता व पदाधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या में  लोग शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। अजमेर ढांडा के निधन के शोक स्वरूप जाट शिक्षण संस्था के सभी कॉलेज व स्कूल में एक दिन का अवकाश रखा गया। अजमेर ढांडा की शहर में एक अलग पहचान थी। वे पूर्व में पार्षद व जाट शिक्षण संस्थान के उपप्रधान भी रहे हैं। सामाजिक कार्यों में वे सदा अग्रणीय रहे और अपने अच्छे व्यवहार व मेहनत के बल पर वे जाट शिक्षण संस्था के अध्यक्ष पद तक पहुंचे। उनके निधन पर जाट शिक्षण संस्थान सहित शहर के विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक जताया। शोक बैठक उनके आवास म. नं. 47-ई, ओल्ड मॉडल टाउन, हिसार पर रखी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button