उत्तराखंड

हल्द्वानी: थाने में आग, पुलिस पर हमला, सड़क पर जलीं गाड़ियां

हल्दवानी के बनभूलपुरा इलाके में अवैध मदरसा और नमाज स्थल को प्रशासन ने जेसीबी से गिरा दिया है जिसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर जमकर पथराव किया

उत्तराखंड में हल्द्वानी नगर निगम ने शहर में बने एक अवैध मदरसे को गुरुवार 8 फरवरी को बुलडोजर से गिरा दिया। यहां नमाज पढ़ने के लिए भी एक बिल्डिंग अवैध तरीके से बनाई जा रही थी, उसे भी गिरा दिया गया। इससे गुस्साए लोगों ने नगर निगम की टीम पर हमला कर दिया। उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने को चारों ओर से घेरकर पथराव किया। कई गाड़ियों को जला दिया। ट्रांसफार्मर में भी आग लगा दी, इससे इलाके में बिजली सप्लाई ठप हो गई। हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई, 300 पुलिसकर्मी-निगम कर्मचारी घायल हैं। DM वंदना सिंह ने वनभूलपुरा में कर्फ्यू लगा दिया है और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं। आज (9 फरवरी) स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

सुरक्षा के लिहाज से पैरामिलिट्री की 4 और PAC की 2 कंपनियां तैनात की गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- अतिक्रमण कोर्ट के आदेश पर हटाया गया है। जिन लोगों ने हमला और आगजनी की है उनकी पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।बवालियों ने मदरसा ढहाने वाले बुलडोजर में भी तोड़फोड़ की। पथराव में SDM, पुलिस-निगमकर्मी, पत्रकार चोटिल हुए। पुलिस ने हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले छोड़कर उपद्रवियों को खदेड़ा।

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया- मदरसा और नमाज वाली जगह पूरी तरह अवैध है। नगर निगम ने तीन एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराकर मदरसे और नमाज स्थल को सील किया था। गुरुवार को इसे ध्वस्त किया गया।पथराव करने वाले अराजक तत्वों को पुलिस चिह्नित कर रही है।

हल्द्वानी के खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्र ने क्षेत्र के कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों की 9 फरवरी को छुट्‌टी कर दी है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button