धर्म कर्मराशिफल

11 दिसंबर 2023,सोमवार का राशिफल

जाने 12 राशियों के लिए कुछ ऐदिनसा रहेगा

11 दिसंबर, सोमवार को चंद्रमा पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में रहेगा। जिससे प्रजापति नाम का शुभ योग बन रहा है। इस कारण निवेश के लिए वृष राशि वालों का दिन अच्छा है। मिथुन राशि वालों को बिजनेस में उपलब्धियां मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है।

सिंह राशि वालों का रुका काम पूरा हो सकता है। सितारों का भी साथ मिलेगा। मकर राशि के रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए फायदे वाला दिन है। कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन है।

कर्क राशि वालों के बिजनेस में फैसला लेने के लिए दिन ठीक नहीं है। तुला राशि के नौकरीपेशा लोगाों को तनाव हो सकता है। वहीं, बाकी राशियों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा।

12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आज कोई व्यक्तिगत समस्या दूर होने वाली है। वर्तमान परिवेश में जो कुछ नई नीतियां बनाई हैं, वह आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। आप अपने कार्यों का भी बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर होंगे।
नेगेटिव- किसी भी पॉलिसी आदि में निवेश न करें, क्योंकि कोई भी उचित परिणाम हासिल नहीं होगा। कोई दुखद समाचार भी मिल सकता है। अपनी समस्या को अपने माता-पिता से सांझा कर सकते हैं, इससे आपका मानसिक बोझ भी हल्का होगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बारीकियों पर भी ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि बिजनेस के नजरिये से दिन बहुत अच्छा है। साझेदारी के बिजनेस में पारदर्शिता रखना जरूरी है। नौकरी में लंबी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। बदलाव संबंधी इच्छा पूरी होगी।
लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का भाव रहेगा। घर में भी व्यवस्थित माहौल बनेगा। प्रेम संबंध और अधिक मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार और थकान की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन की दिक्कत हो सकती है। काम के बीच आराम का भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- अपनी बुद्धि और विवेक से कोई फैसला लेने पर चल रही परेशानियों का हल मिलेगा तथा आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आपका अपने कर्म के प्रति अधिक विश्वास रखना आपको कोई भी निर्णय लेने में बल प्रदान करेगा।
नेगेटिव- परिवार जनों के साथ किसी बात को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। समय अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में भी परिवर्तन लाएं।भावनाओं में आ कर लिए गए निर्णय नुकसानदायक रह सकते हैं। अत्यधिक गुस्सा आपके स्वास्थ्य और दिनचर्या को अस्त-व्यस्त करेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में नई पार्टियों और नए लोगों से डील करते हुए सभी पहलुओं पर सोच विचार कर लें। निवेश के लिए दिन ठीक है। रचनात्मक कामों से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। सरकारी मामले आज हल हो सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। एसिडिटी की समस्या पर काबू पाना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव- धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से आप की विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। किसी खास वस्तु की खरीदारी भी संभव है। परिवार के किसी सदस्य की चल रही कोई समस्या आपके प्रयासों से सुलझा सकती हैं।
नेगेटिव- किसी के साथ भी व्यर्थ के वाद विवाद में ना पड़े तथा समस्याएं आने पर घबराने की बजाय समाधान ढूंढे। इस की वजह से आपको तनाव हो सकता है। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यतीत ना करके अपनी भविष्य संबंधी योजनाओं पर ध्यान दें।
व्यवसाय- कारोबार में आपकी काबिलियत और योग्यता की वजह से कुछ खास उपलब्धियां हासिल होगी जिससे आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। ऑफिस में वातावरण सुकून भरा रहेगा। सिर्फ अपने सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखने की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। घर की व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी। परंतु किसी मित्र के साथ कोई वार्तालाप विवादित रूप ले सकता है।
स्वास्थ्य- अव्यवस्थित खान-पान और दिनचर्या का असर आपकी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- आपकी कोई मनोकामना पूरी होने वाली है जिससे आप खुद को आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। घर तथा बाहर दोनों जगह आपका मान-सम्मान बना रहेगा। ईश्वरीय सत्ता पर विश्वास रखें। आपकी बुद्धिमत्ता तथा व्यापारिक सोच से लाभ के नए स्त्रोत बनेंगे।
नेगेटिव- युवा वर्ग मेहनत के अनुकूल परिणाम न मिलने से कुछ तनाव महसूस करेंगे, पुनः प्रयास करना इसका उचित इलाज है। कभी-कभी गलतफहमियो की वजह से भाई बहनों के संबंधों में दूरियां आ सकती हैं। पारिवारिक विघटन को रोकने का हर संभव प्रयास करना उचित रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में कोई फैसला लेने में असमंजस की स्थिति रह सकती है, इसलिए किसी भी नई गतिविधि पर कार्य ना करें। इस समय जैसा चल रहा है, उसी में अपनी ऊर्जा लगाएं। टूर एंड ट्रेवल्स, मीडिया, आर्ट आदि जैसे कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तबादले के लिए कोशिश न करें।
लव- अपनी पारिवारिक व्यवस्था को उचित बनाकर रखें तथा अपने दायित्वों को पूरा करें। विवाहेत्तर संबंधों की संभावनाओं से दूर रहे।
स्वास्थ्य- तनाव और चिंता से बीपी की समस्या बढ़ सकती हैं। अपने मनोबल को मजबूत बनाकर रखें। कुछ समय मेडिटेशन, ध्यान आदि जैसी क्रियाओं में लगाएं।
भाग्यशाली रंग- मूंगियां, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- कोई अटका हुआ कार्य आज बन सकता है। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर प्लानिंग करें, इस समय ग्रह स्थिति आपको बेहतर देने के पक्ष में है। पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल भरी दिनचर्या से से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों में जरूर लगाए।
नेगेटिव- सरकारी नियमों के प्रति लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती हैं। रूपए-पैसे का हिसाब-किताब करते समय लापरवाही ना करें। कोई पुराना वाद-विवाद उठने से स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा। शांतिपूर्ण तरीके से हल निकाले।
व्यवसाय- इस समय कारोबार में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशानी में डाल सकता है, इसलिए अपने फैसलों पर कायम रहें। पब्लिक डीलिंग और संपर्क सूत्र को मजबूत करने में भी समय लगाएं। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं।
लव- घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। आपसी प्रेम और सामंजस्य की भावना भी रहेगी। लव पार्टनर के साथ मुलाकात हो सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाह ना रहे। किसी प्रकार का इन्फेक्शन होने की आशंका लग रही है। सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- धार्मिक अथवा समिति संबंधी कार्यों में अपना योगदान देने का मौका मिलेगा। स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो आज गतिविधियां शुरू कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के सानिध्य में रहने से आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा।
नेगेटिव- अपने किसी भी काम को कल पर ना टालें। गुस्से और आवेश जैसी परिस्थितियों से दूर रहे। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को और अधिक बेहतर बनाएं। इससे आपसी संबंधों में और अधिक मजबूत आएगी। इस समय ना तो किसी को पैसा उधार दे और ना ही कोई वादा करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य बनी रहेंगी। कोई भी उपलब्धि मिले तो उसे तुरंत हासिल कर ले। किसी भी तरह का लेनदेन करते समय पक्के बिल का प्रयोग करना जरूरी है। किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि ना लें, इंक्वायरी आदि हो सकती हैं।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और अनुशासित रहेगी। प्रेम संबंध मधुर और मर्यादित बने रहेंगे। किसी खास मित्र के साथ मुलाकात हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- पेट दर्द और कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए सबसे पहले दिनचर्या व्यवस्थित करें। और खानपान की आदतों को भी सुधारें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- घर के बदलाव संबंधी योजना बन रहे हैं, तो आज उससे संबंधित कोई निर्णय लेने का अनुकूल समय है। सामाजिक गतिविधियों में आपका सहयोग आपको पहचान और मान-सम्मान प्रदान कर रहा है। आपकी प्रतिभा तथा क्षमताएं लोगों के सामने उजागर होगी।
नेगेटिव- आपको आज किसी भी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं। शांत बने रहे। किसी प्रकार की निवेश संबंधी गतिविधियों में नुकसान जैसी स्थिति आ सकती है। विद्यार्थी अपने पढ़ाई के प्रति ज्यादा फोकस रहे।
व्यवसाय- कारोबार में दौड़-धूप की स्थिति बनी रहेगी। शेयर्स सट्टा आदि जैसे कार्यों में निवेश ना करें। गैर कानूनी कामों में हाथ ना डालें। किसी प्रकार की इंक्वायरी होने की आशंका बन रही है। नौकरी में बॉस व अधिकारियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर तनाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।
लव- पति-पत्नी के संबंध में खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेंगी। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित करने हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी।
स्वास्थ्य- गैस व पेट दर्द संबंधी शिकायत रहेगी । खान-पान पर नियंत्रण रखें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- आप अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव लाकर अपने रुके हुए कार्यों को निपटा सकते हैं। अनुभवी लोगों के साथ समय व्यतीत करना और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएगा। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- इस समय कुछ आर्थिक नुकसान अथवा मानहानि होने जैसी स्थिति बन सकती है। आपके अपने ही कुछ मित्र आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। बेहतर होगा कि उनकी बातों पर विश्वास ना करके अपनी कार्य क्षमता द्वारा ही सारे निर्णय ले तो उत्तम रहेगा।
व्यवसाय- कारोबारी संपर्कों के द्वारा आपको व्यवसाय बढ़ाने संबंधी उत्तम जानकारी प्राप्त होगी। आपको नए आर्डर और अनुबंध भी प्राप्त हो सकते हैं। साझेदारी का मौका मिले तो तुरंत हासिल कर ले। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक जनों का सहयोग आप में विश्वास व आत्मबल को बनाकर रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलेंगे।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से सिर दर्द या माइग्रेन शुरू हो सकता है। समय पर अपना उचित इलाज ले तो जल्दी ही स्वस्थ हो जाएंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- अपनी आय और व्यय में समन्वय रखकर आप आर्थिक समस्या से बच जाएंगे। कई प्रकार की गतिविधियों में आप की व्यस्तता बनी रहेगी। साथ ही परिवार के सदस्यों का सहयोग भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिलेगी।
नेगेटिव- संबंधियों के साथ कोई वाद-विवाद होने की स्थिति में आप शांत बने रहें। इससे संबंधों में कटुता नहीं आएगी। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका से तनाव रह सकता है। परंतु वस्तु घर पर ही मिल जाएगी इसलिए ज्यादा टेंशन ना लें।
व्यवसाय – स्पोर्ट से जुड़े लोग फायदे की स्थिति में रहेंगे। व्यवसाय में कर्मचारियों तथा स्टाफ का उचित योगदान रहेगा।उनकी सलाह भी आपके लिए लाभदायक रहेगी। कोई महत्वपूर्ण डील होने की भी संभावना है। नौकरीपेशा व्यक्ति ऑफिस में चल रही राजनीति से खुद को दूर ही रखें।
लव- पारिवारिक मामलों में अपना ही योगदान अवश्य दें। जीवनसाथी को कोई तोहफा देना संबंधों में और अधिक नज़दीकियां लेकर आएगा।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और पेट खराब होने जैसी समस्या रहेगी। खानपान व दिनचर्या को संयमित तथा व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – पॉजिटिव- ससुराल पक्ष के साथ चल रही कोई नाराजगी आज दूर हो जाएगी। छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज रखें। कुछ नए प्रपोजल मिलेंगे और अपनी योग्यता व समझदारी द्वारा इसमें सफल भी रहेंगे। कोई धार्मिक यात्रा संबंधी योजना बनेगी।
नेगेटिव- अपने किसी व्यक्तिगत कार्य में रुकावट आने से मानसिक तनाव हावी रह सकता है। परंतु अपनी समस्याओं को खुद ही सुलझाना पड़ेगा। किसी अन्य व्यक्ति से कोई भी उम्मीद ना ही रखे तो अच्छा है। इस वक्त कोई भी जोखिम उठाने से पहले उसके संदर्भ में अच्छी तरह सोच-विचार कर ले।
व्यवसाय- रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए फायदे वाला दिन है। विरोधियों के हौसले भी पस्त रहेंगे। कारोबारी महिलाओं के सामने कुछ चुनौतियां रह सकती हैं। सरकारी लोगों को पब्लिक डीलिंग करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है।
लव- घर परिवार में मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। परंतु किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से कोई दिक्कत उठ सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार आएगा। जांच संबंधी रिपोर्ट ठीक आने से राहत रहेगी। अपना खानपान और रहन-सहन व्यवस्थित बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास रखें। घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। कुछ परोपकार जैसे कार्यों में भी आपकी रुचि रहेगी। नजदीकी यात्रा भी संभव है। रिश्तेदारों तथा दोस्तों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करने से संबंधों में मजबूती आएगी।
नेगेटिव- विवादित मामलों से दूर रहे, अगर आपने उसमें अपना हस्तक्षेप किया तो आपको समस्या आ सकती है। सिर्फ इस समय अपनी दो कमियों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। वह है गुस्सा और जिद्दी स्वभाव। इस समय इनकम में कमी और खर्चों की अधिकता की वजह से कभी-कभी मन कुछ परेशान रह सकता है।
व्यवसाय- वर्तमान परिस्थितियों की वजह से मंदी का असर आपके व्यवसाय पर भी दिखेगा। हिम्मत बनाए रखें, जल्दी ही परिस्थितियां अनुकूल होने वाली है। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाएं। नौकरीपेशा लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल है।
लव- घर में सुख-शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी मधुरता बढ़ेगी। वरिष्ठ लोगों का सहयोग बना रहेगा।
स्वास्थ्य- कभी-कभी मनोबल में कमी व निराशा महसूस होगी। कुछ समय प्रकृति के समीप जरूर व्यतीत करें और मेडिटेशन भी करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन – पॉजिटिव- आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य नियत समय पर पूरा हो सकता है इसलिए प्रयासरत रहे। फोन के माध्यम से कोई शुभ सूचना भी मिलेगी। किसी अन्य व्यक्ति के परामर्श और योगदान से आपको कोई खास निर्णय लेने में आसानी होगी। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर सराहना मिलेगी।
नेगेटिव-अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें। अपना नुकसान करने की बजाय स्वभाव में कुछ स्वार्थी पर लाना भी जरूरी है। किराएदारी अथवा पड़ोसियों से संबंधी मामलों में कुछ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती हैं। शांति से मामले को सुलझाने की कोशिश करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में कोई भी निर्णय बहुत ही सोच-समझकर ले। व्यवसाय बढ़ाने के लिए किसी के साथ साझेदारी का प्लान कर रहे थे, तो अभी उसे स्थगित रखना ही उचित है। परंतु कोई रुकी हुई पेमेंट हासिल हो सकती हैं। नौकरी में अपने अधिकारियों से मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
लव- परिवारजनों के साथ कुछ समय गुजारना घर के वातावरण में और अधिक सकारात्मकता लाएगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रह सकती हैं। परंतु थोड़ी सी सावधानी बरतने से आप स्वस्थ रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button