धर्म कर्मराशिफल

10 दिसंबर 2023,रविवार का राशिफल

मिथुन राशि के लोगों का रुका काम पूरा हो सकता है और मीन राशि वालों की एक्स्ट्रा इनकम के योग हैं

10 दिसंबर, रविवार को वृष राशि वालों की नौकरी और बिजनेस की समस्याएं दूर होंगी। मिथुन राशि वालों का रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नए प्रोजेक्ट पर भी प्लानिंग होगी। सिंह राशि वालों की नौकरी और बिजनेस की अंदरूनी व्यवस्था में किए बदलाव के योग हैं। आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी। वृश्चिक राशि वालों के दिन की शुरुआत शुभ होगी। डेली इनकम में सुधार होगा। रुका काम भी पूरा होने के योग हैं। मकर राशि के लोगों को उधार दिया हुआ पैसा मिल सकता है। मीन राशि वालों की एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स बन सकते हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।

12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नियोजित तरीके से कार्य करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। आर्थिक निवेश के लिए भी अनुकूल समय है। यह गतिविधियां भविष्य में लाभदायक रहेगी। आज आपकी कोई योजना भी कार्यरूप में परिणित होंगी। जिससे आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा तथा आत्मविश्वास महसूस करेंगे।
नेगेटिव- विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और अधिक फोकस करने की आवश्यकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के मान-सम्मान में किसी प्रकार की भी कमी ना लाएं। इस दौरान किसी अच्छे मित्र अथवा रिश्तेदार के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव भी हो सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में कड़े फैसले लेंगे। कामकाज में बहुत व्यस्तता रहेगी, लेकिन लेनदेन और बिजनेस से जुड़े सौदे करते वक्त सावधानी रखें। कामकाज गंभीरता से निपटाने की कोशिश करें। किसी पर भी आंख बंदकर भरोसा न करें।
लव- घर परिवार में खुशी भरा वातावरण रहेगा। तथा किसी पारिवारिक अविवाहित व्यक्ति के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- ज्यादा तले-भुने और गरिष्ठ भोजन का सेवन से परहेज रखें। पेट दर्द व सिरदर्द जैसी दिक्कत अनुभव हो सकती है। ज्यादा गरिष्ठ भोजन खाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- आज आप अपने किसी रुचि संबंधी कार्य को करके प्रसन्नता महसूस करेंगे। संतान की किसी समस्या को हल करने में भी आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी योजनाएं सफल हो जाएगी।
नेगेटिव- इस समय किसी भी तरह की उधारी अथवा लेनदेन ना करें। कुछ ऐसे खर्चे भी रहेंगे जिन पर कटौती करना मुश्किल होगा। युवा लोग ध्यान रखें कि आलस के हावी होने से आपके कई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। बिजनेस में साझेदारी की योजना बन रही है तो उस पर तुरंत काम करना फायदेमंद होगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के व्यवसाय में कार्यभार की अधिकता की वजह से परेशानी रहेगी, इसलिए अपने समर्थ के अनुसार ही कॉन्ट्रैक्ट लेना चाहिए।
लव- किसी भी पारिवारिक समस्या को आपसी सामंजस्य से सुलझाने का प्रयास करें। बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर परिवार पर ना होने दें। लव पार्टनर्स के बीच अच्छा तालमेल रहेगा।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। योग और व्यायाम पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- आपके अथक प्रयासों और मेहनत से आज कोई रुका हुआ कार्य संभव हो सकता है। मानसिक शांति और मनोबल बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जरूर लगाएं। आप अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास और आत्मबल महसूस करेंगे।
नेगेटिव- आर्थिक परेशानी से बचने के लिए पैसे और समय का अच्छा प्रबंधन करना होगा। कभी-कभी किसी एक ही मुद्दे पर ज्यादा सोच विचार करने से अन्य उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं। कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपना आपा खोना ठीक नहीं है। धैर्य बनाकर रखें।
व्यवसाय- नए प्रोजेक्ट पर प्लानिंग होगी। उससे जुड़ी जानकारियां भी मिल जाएंगी। कामकाजी महिलाएं बिजनेस में सफल रहेंगी। अपनी जिम्मेदारियों भी बखूबी निभाएंगी। व्यवसाययों के साथ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचना चाहिए।
लव- कुछ समय परिवार के साथ व्यतीत करने से बहुत ही खुशी महसूस होगी। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। अगर किसी से अपने प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं तो अभी इंतजार करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है। वाहन सावधानी से चलाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- आज आपके लिए सफलता का कोई द्वार खुलने वाला है। हर काम को प्रैक्टिकल तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। ज्यादा भावुकता और उदारता रखने से लोग आप का नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं। संतान की तरफ से संतोषजनक समाचार मिलेगा।
नेगेटिव- नई पीढ़ी का अधिकांश समय मौज मस्ती में ही व्यतीत होगा। व्यवहार में समय अनुसार लचीलापन लाएं। वरना किसी जिद की वजह से आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। परंतु टेंशन लेना इसका हल नहीं है। उचित समय का इंतजार करें।
व्यवसाय- बिजनेस में नया फैसला न लें। इस समय पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे। रोजगार के लिए कोशिश कर रहे लोगों को अचानक महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। इससे मन खुश होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई अच्छी डील भी हो सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ तकरार रहेगी। जो आपस में ही बैठकर सुलझाने से संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। प्रेम प्रसंगों के बीच चल रही गलतफहमियां भी दूर होगी।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव की वजह से दर्द जैसी स्थिति रहेगी। व्यायाम तथा प्राणायाम में भी समय दे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह – पॉजिटिव- किसी खास व्यक्ति से बहुमूल्य उपहार मिल सकता है। साथ ही उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। आपकी मेहनत के कुछ लाभदायक परिणाम सामने आएंगे। तथा पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से भी राहत मिलेगी। महिला वर्ग अपने पारिवारिक दायित्वों को बखूबी निभाएंगी।
नेगेटिव- संबंधों में बिना किसी वजह के कुछ समस्याएं आएंगी, इसलिए बाहरी अथवा अपरिचित लोगों की बातों पर बिना सोचे-समझे विश्वास भी ना करें। और ना ही किसी तरह का प्रॉमिस करें। विद्यार्थी लोग व्यर्थ की बातों में ध्यान ना देकर अपने पढ़ाई के प्रति ध्यान लगाएं।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस की अंदरूनी व्यवस्था में किए बदलाव सकारात्मक रहेंगे। जरूरत के मुताबिक काम पूरे हो जाएंगे। जिससे आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कामकाजी महिलाओं को घर तथा व्यवसाय में तालमेल बनाकर रखने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
लव- अत्यधिक कार्यभार की वजह से घर की गतिविधियों में समय नहीं दे पाएंगे। परंतु सदस्य आपकी परेशानी को समझेंगे और आपका सहयोग करेंगे। प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से समय शुभ है।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। अपना खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। योगा और व्यायाम में भी समय दे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या से राहत मिलने वाली है। स्थान परिवर्तन करने की इच्छा है, तो समय बहुत अनुकूल है। अपने प्रयासों को अंजाम देते रहे। उचित परिणाम हासिल होंगे। युवा वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखें, आपको आपको शुभ अवसर मिलेंगे।
नेगेटिव- व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें तथा किसी से भी बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें, इससे संबंधों में खटास आ सकती हैं। कोई भी यात्रा करना समय और पैसे के नुकसान के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।
व्यवसाय- कारोबार में मौजूदा कामों पर ही फोकस करें। ये समय किसी भी नए काम में ध्यान देने के लिए अनुकूल नहीं है। पार्टनर संबंधी कामों में फायदेमंद स्थितियां बन रही है, सिर्फ पारदर्शिता रखना जरूरी है। रूपए पैसों लेनदेन में सावधानी रखें। नुकसान हो सकता है।
लव- घर परिवार में आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। गुस्से और ईगो से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी प्रियजन से मुलाकात भी संभव है।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या रह सकती हैं। अपना खानपान व्यवस्थित रखें। आयुर्वेदिक चीजों के सेवन से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- परेशानियां कुछ हद तक सही, लेकिन कम हो जाएंगी। घर का माहौल भी अनुशासित रहेगा। किसी सामाजिक धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा। सिर्फ फालतू की गतिविधियों मे रुचि ना लेकर काम की बातों पर ध्यान दें।
नेगेटिव- छोटी-छोटी बातों को तूल ना दे। अपनी मनोस्थिति पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। आपका मन किसी छोटी सी बात को लेकर विचलित हो सकता है और इसका नकारात्मक असर आपके परिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा। भाइयों के साथ संबंध अवश्य मधुर बनाकर रखें।
व्यवसाय- पार्टनरशिप करने की सोच रहे हैं तो उस पर तुरंत काम करें। इसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से आज भी कार्य करना पड़ सकता है।
लव- विवाहित जीवन सुखद रहेगा। विवाहेत्तर संबंध भी उपज सकते हैं। परंतु इसका नकारात्मक असर आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- खानपान व दिनचर्या बहुत दिन संयमित रखें। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा भी उभर सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज दिन की शुरुआत बेहद शुभ रहने वाली है। प्रिय जनों से मुलाकात होगी। कुछ समय आत्म मनन, अध्यात्म आदि जैसी कार्यों के लिए जरूर निकालें। इससे मानसिक सुकून बना रहेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी कोई रुकावट दूर होने से उन्हें राहत महसूस होगी।
नेगेटिव- आपसी संबंधों में चल रही गलतफहमियों को दूर करने में आपको ही प्रयास करने होंगे। अपने अपने महत्वपूर्ण कागजातों को सावधानीपूर्वक संभाल कर रखें। प्रॉपर्टी आदि से संबंधित कुछ परेशानियां और रुकावटें आ सकती है। परंतु आप अपने मनोबल द्वारा उन्हें दूर करने में सक्षम भी रहेंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। किसी प्रभावशाली इंसान की मदद से रुका काम पूरा हो सकता है। इस समय अपनी योजनाएं किसी से भी शेयर ना करें। दैनिक इनकम में सुधार आएगा। रोजगार प्राप्ति के इच्छुक लोगों को कोई उम्मीद नजर आएगी।
लव- दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बनाकर चलने से सुकून भरा वातावरण रहेगा। घर के बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व स्नेह बना रहेगा। प्रेम संबंधों में आ रही रुकावटें दूर होंगी
स्वास्थ्य- कार्यभार ज्यादा होने की वजह से पैरों में दर्द और थकान जैसी स्थिति महसूस होगी। भरपूर आराम भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- इनकम के लिहाज से बहुत अच्छा समय है। आप अपनी सोच व बुद्धिमत्ता से हर समस्या का हल प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। किसी संत या अपने गुरु के सानिध्य में रहना आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। बच्चे आज्ञाकारी बने रहेंगे। किसी मांगलिक समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। आप पर अतिरिक्त जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। इस समय कहीं भी यात्रा ना करें, आपके लिए नुकसानदायक रह सकती है। आपकी किसी बात से घर के वरिष्ठ लोग नाराज हो सकते हैं।
व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में विस्तार संबंधी कार्यों पर विचार होगा और आपके काम करने का जोश और जज्बा गजब का रहेगा। सहकर्मी और अधीनस्थ कर्मचारियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। इस समय किसी भी गैर कानूनी काम करने से बचें, अन्यथा बुरी तरह फंस सकते हैं।
लव- पारिवारिक मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाए। प्रेम प्रसंगों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। मेल मुलाकात के भी अवसर बनेंगे।
स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार आएगा। और आप अपने आप को पूर्ण स्वस्थ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- स्वास्थ्य में सुधार आने से आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। पूरे आत्म विश्वास से अपने कामों पर ध्यान देना शुरू कर देंगे। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ समाचार मिलने से भी मन में प्रफुलता रहेगी। कहीं उधार दिया हुआ या फंसा हुआ पैसा आज वसूल हो जाएगा।
नेगेटिव- निजी कामों में रुकावट आने से चिड़चिड़ापन रहेगा। अपने क्रोध व आवेश पर जरूर नियंत्रण रखें। परिवार के रखरखाव से संबंधित मामले में बाहरी लोगों पर अधिक भरोसा ना करें। बेहतर होगा कि इससे जुड़े सभी निर्णय खुद ही ले।
व्यवसाय- कारोबारी हालत में सुधार होगा। कर्मचारियों द्वारा आपके काम में पूरी सहायता मिलेगी। अफसरों के साथ रिश्तों में सुधार होने के योग हैं। किसी पार्टी के साथ छोटी सी बात को लेकर आपका गुस्सा बढ़ सकता है। अपनी इस कमजोरी पर विजय हासिल करें।
लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें तथा पारिवारिक प्रेम और सुख-शांति का लुफ्त उठाएं। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- किसी भी प्रकार का दुर्व्यसन आपके के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पॉजिटिव- तमाम समस्याओं को पार करके आज आप विजय हासिल कर ही लेंगे। सोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। मेलजोल बढ़ेंगे, तथा यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद भी साबित होंगे। अगर कोई पेमेंट आदि फंसी हुई है, तो आज प्रयास करने पर वसूल हो सकती हैं।
नेगेटिव- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। किसी भी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास करना आपको नुकसान दे सकता है, इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थी वर्ग लापरवाही की वजह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं देंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर निपटने की कोशिश करें मार्केट में प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा की स्थिति भी रहेगी। जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी पूर्वक अपने कार्यों को अंजाम दे। अपनी फाइलें तथा पेपर पूरी तरह से कंप्लीट रखें।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निभाएंगे। प्रेम संबंधों को लेकर कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में ना लें।
स्वास्थ्य- गला खराब होने की वजह से कुछ बुखार जैसी फीलिंग रहेगी। लापरवाही न करें और उचित इलाज करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पॉजिटिव- इस समय अपने लक्ष्य को हासिल करना आपकी प्राथमिकता रहेगी। और सफलता भी मिलेगी। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। रिश्तो की मजबूती बढ़ाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। अगर कोई यात्रा कर रहे हैं तो थकान भरी रहेगी, लेकिन फायदेमंद भी साबित होगी।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थितियों में अपना आपा खोए। किसी भी तरह की समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। खासतौर पर बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना बहुत जरूरी है। किसी मित्र के सलाह आपके लिए नकारात्मक साबित हो सकती है।
व्यवसाय- परिवार के बिजनेस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। ये समय आपकी कार्य क्षमता और कार्य कुशलता को जाहिर करने का भी है। किसी भी तरह की साझेदारी के लिए भी समय अनुकूल है। अतिरिक्त आय के भी स्त्रोत बन सकते हैं।
लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। घर परिवार में सुखद और सामंजस्य पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को भी डेटिंग पर जाने के अवसर सुलभ होंगे।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या रखें।अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button