अन्य

राजेश हिन्दुस्तानी को डॉ. कमल गुप्ता सहित विभिन्न नेताओं व लोगों ने दी 5000 दिन तक तिरंगा हाथ में थामे रखने पर बधाई

एंटिक ट्रुथ | हिसार

कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार डॉ. कमल गुप्ता ने गंगापुत्र राजेश हिन्दुस्तानी के 13 वर्षों से यानि 5000 दिनों से रोजाना तिरंगा हाथ में थामे रखने पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिसार और देश के लिए गर्व की बात है। राष्ट्र को प्रेरित करने के लिए बिना स्वार्थ इन्होंने लंबा संघर्ष किया है। वहीं प्रदेश भाजपा महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने भी राजेश हिन्दुस्तानी को बधाई दी। वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश बिदानी, भाजपा विधानसभा हिसार संयोजक रामचंद्र गुप्ता, सचिन ग्रोवर पूर्व प्रत्याशी हिसार विधानसभा लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी आदि ने भी राजेश हिन्दुस्तानी को बधाई देते हुए कहा कि राजेश हिन्दुस्तानी ने देशभक्ति व सेवा की मिसाल कायम की है जो हिसार व देश के लिए युवाओं व सबके प्रेरणा स्त्रोत हैं। हर मुसीबत झेलते इन्होंने तिरंगे को सदा ऊंचा व सलामत रखा व उसे पूरा सम्मान दिया और पूरे देश को तिरंगामय करवाकर माने। हिन्दुस्तानी से सबका धन्यवाद किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button