चंडीगढ़

पंजाबी मातृभाषा की सबसे महत्वपूर्ण संस्था पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के कच्चे (उद्धारकर्ता) कर्मचारियों की सुध ना लेना शर्म की बात है: अविनाश रॉय खन्ना

आम आदमी पार्टी के राज्य में शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी सड़कों पर धक्के को मजबूर हैं: अविनाश रॉय खन्ना

एंटिक ट्रुथ | आर के विक्रमा शर्मा( चंडीगढ़)

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना एवं भाजपा के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभ्भा के साथ आज मोहाली में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के कच्चे कर्मचारियों के धरने पर पहुंचे। अविनाश राय खन्ना ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 525 डेलीवेजेज कर्मचारियों को नियमित करने का समर्थन करते हुए और पंजाब सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपनी सरकार बनाने के लिए लोगों से बड़े-बड़े झूठे वादे किए और सरकार बनने के बाद उनके सभी वादे खोखले साबित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान कहते थे कि मेरी हरी स्याही वाली कलम पंजाब के सभी कर्मचारियों को पक्का करने का काम करेगी और उनकी भलाई के लिए कम करेगी। मुझे नहीं पता कि मुख्यमंत्री की हरी कलम की स्याही कौन सी और क्या है? सरकार बनने के बाद मंत्री जी की कलम की स्याही खत्म हो गई या या कलम गुम हो गया या यह भी आम आदमी पार्टी का जुमला था।
अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाबी मातृभाषा की सबसे महत्वपूर्ण संस्था पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा और यह बहुत ही शर्मनाक है। मैं हैरान हूँ कि यह कर्मचारी अपनी मांग को लेकर सड़कों पर धक्के खाने को मजबूर हैं। पंजाब भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है और मांग करती है कि भगवंत मान सरकार शिक्षा बोर्ड के कच्चे कर्मचारियों को तुरंत रेगुलर करे।
अविनाश राय खन्ना ने यूनियन अध्यक्ष राज कुमार सहित पूरे संगठन को आश्वासन दिया कि वे अपने स्तर पर कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने के लिए हर संभव मदद करेंगे, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की मांग को भगवंत मान सरकार के कानों तक पहुंचाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button