अन्य

श्री सालिग राम गौधाम गौशाला के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री डॉ. कमल गुप्ता

हिन्दू धर्म में गऊ का दर्जा माता के समान

एंटिक ट्रुथ | हिसार

निकटवर्ती गांव तलवंडी राणा में स्थित श्री सालिग राम गौधाम गौशाला में समिति द्वारा रविवार को गौशाला के प्रांगण में वार्षिक कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री डॉ. कमल गुप्ता एवं श्रवण कुमार गर्ग चेयरमैन गौ सेवा आयोग हरियाणा उपस्थित हुए। डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि गोमाता हिन्दू धर्म की पहचान है। गौमाता में सभी देवी देवताओं का वास बताया गया है। इसलिए यह हमारे लिए पूजनीय है।

सभी को गोमाता की सेवा में अपना पूर्ण सहयोग देना चाहिए। हिन्दू धर्म में गऊ को माता बताया गया है धर्म ग्रंथों में उन्हें यूं ही माता नहीं कहा गया है। गाय अपने दूध, दही, मक्खन, घी से हमारा हर प्रकार से पालन-पोषण करती है और हमारे शरीर को स्वस्थ एवं सुदृढ़ता प्रदान करती है। इसलिए हमें गऊ माता का कृतज्ञ होना चाहिए।

गौ सेवा आयोग हरियाणा के चेरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने गौ सेवा में गौशालाएं बहुत अच्छा योगदान दे रही हैं लेकिन इसके अलावा हम सभी का दायित्व भी बनता है कि गऊ की सेवा में अपना पूर्ण सहयोग दें। गऊ सेवा के लिए यथा संभव सहयोग सभी को देना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि संदीप शाह ने कहा कि गौमात हिन्दू धर्म में पूजनीय है इसलिए गौमाता की रक्षा व सेवा के लिए संकल्प लेना चाहिए। आज गऊ माता की जो दुर्दशा है वह तभी दूर होगी जब सभी लोग मिलकर गौरक्षा व गौसेवा के लिए आगे आएंगे।

श्री सालिग राम गौशाला समिति के प्रधान मोहित गुप्ता व उप प्रधान सुरेन्द्र गर्ग ने बताया कि हर वर्ष की भांति प्रात: 10 बजे गो पूजा के साथ मुख्य अतिथि डॉ. कमल गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया।   इसके उपरांत भजन गायक पार्टी मोना श्याम दीवानी, प्रिंस हैरी हिसार, कौशिक म्यूजिकल ग्रुप सिवानी, राजू कृष्णा पार्टी ने सुन्दर सुन्दर भजनों व झांकियों से उपस्थित गो भक्तों को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम में जय सिंह बिश्नोई सूचना आयुक्त अति वशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे जबकि संदीप शाह समाजसेवी गोभक्त मुंबई ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इसके अलावा समाजसेवी राजेंद्र गावडिय़ा समाजसेवी, पवन रावलवासिया, योगेश मित्तल समाजसेवी, डॉक्टर पुनीत गोयल, डॉक्टर ललित मोहन बंसल, पवन कंदोई, आदित्य कंदोई, दिल्ली समाजसेवी सुशील डालमिया, कुसुम रावलवासिया, मुकेश जैन, अशोक बंसल, विनोद जैन, विपिन गोयल, मनोहर लाल दिल्ली, प्रदीप सरावगी, नवीन खारिया वाले, रामबाबू अग्रवाल सीए, शशि लोहिया, अश्विनी लाहोरिया, अमित सिंगला, दुष्यंत गर्ग, विवेक गोयल, आनंद बंसल, वेद प्रकाश जैन, मनोहर कुमार अरोड़ा, सुभाष जांगड़ा, पुलकित सिंगला, मनीष जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रधान मोहित गुप्ता व उप प्रधान सुरेन्द्र गर्ग ने समिति की ओर से आए मेहमानों को व अन्य गोभक्तों को स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया गया। गौमाता की आरती के उपरांत आए गोभक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button