अन्य

महिला एवं यूथ उत्पीडऩ निवारण मंच ने केक काटकर मनाई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

एंटिक ट्रुथ | हिसार

महिला एवं यूथ उत्पीडऩ निवारण मंच के तत्वावधान में ‘हमारा प्रयास-मंदबुद्धि महिला अनाथ आश्रम’ में विश्वरत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का 134वां जन्मोत्सव मंदबुद्धि महिलाओं के बीच बड़े ही धूमधाम से केक काट कर मनाया गया। कार्यक्रम में भारत के संविधान निर्माण एवं वंचित एवं शोषित वर्ग के उद्धार में दिए गए योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर सभी ने बाबा साहब कि दिखाए मार्ग पर चलने तथा शोषित एवं पीडि़त वर्ग के उत्थान व उनके साथ हो रहे अन्याय के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद जेई एचवीपीएन, राजेश जेई एचवीपीएन, हंसराज ग्रोवर डीएचबीवीएन, महेंद्र लाइनमैन डीएचबीवीएन, लेखराज पंचायत सैक्रेटरी, एन. पी. सिन्हा, मास्टर रामनिवास मंगाली, अनिल बागड़ी, सुमित्रा बागड़ी, अल्का, सुशील गौतम, मंजू, चंद्र शेखर, सौरभ, चंचल, प्रेम कुमार, अमन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button