अन्य

देवीभवन हाई स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

एंटिक ट्रुथ | हिसार

श्री देवी भवन हाई स्कूल में वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। विशेष तौर पर हरियाणवी नृत्य व पंजाबी गिद्दा की प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथिगणों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में स्कूल की अध्यापिकाओं ने भी प्रस्तुति देकर सामाजिक संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर्किटेक्ट गोकुल गोयल व उनकी धर्मपत्नी महक गोयल ने शिरकत की जबकि विशिष्ट अतिथि विपिन गोयल सचिव व उनकी धर्मपत्नी मीना गोयल, सनत बिंदल, प्रवीन गर्ग, विनोद खारा खेड़ी वाले, कृष्ण बंसल, डॉ. शिल्पा सर्राफ, राजेन्द्र गर्ग उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अध्यापिका रचना गुप्ता  ने की। मंच का संचालन रिंकू सिंह ने किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापिकाओं तथा स्टाफ का सहयोग रहा। बच्चों, अध्यापिकाओं व मुख्य अतिथियों को कार्यक्रम के अंत में सम्मानित किया गया।

कुछ अन्य मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button