भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती
लाहौरिया चौक स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

एंटिक ट्रुथ | हिसार
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर लाहौरिया चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर शाखा के सभी सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्रसेवा में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
शाखा अध्यक्ष ऋषिराज बुड़ाकिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने न केवल भारतीय ज्ञान एवं संस्कृति का लोहा पूरे विश्व में मनवाया बल्कि उन्होंने देश के युवाओं में एक नई ऊर्जा व प्रेरणा का संचार किया। उनके आदर्श आज भी युवाओं को प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं। मां भारती के ऐसे महान सपूत विरले ही पैदा होते हैं। स्वामी विवेकानंद राष्ट्रभक्त संत, प्रखर विद्वान और सर्वश्रेष्ठ अध्यात्म व्याख्याता थे। वे भारत विकास परिषद के प्रेरणा स्त्रोत हैं। आज उनकी जन्म जयंती पर हम उनके चरणों में नमन करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए कृत संकल्प हैं।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष ऋषिराज बुड़ाकिया के अलावा सचिव संजीव गोयल, अजय सिंगला, अशोक शर्मा, सुरेंद्र कुच्छल, सुमित मित्तल, विजय टक्कर, अशोक गर्ग तिलकधारी व प्रदीप गर्ग सहित शाखा अनेक सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


