अन्य

हरियाणा में कांग्रेस आई 80 से ज्यादा सीटें जीत कर बनायेगी सरकार – चन्द्रमोहन 

एंटिक ट्रुथ | आर के विक्रमा शर्मा( चंडीगढ़)

पंचकूला दैनिक हॉक हरियाणा प्रांत के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई ने आज पंचकूला विधानसभा में “जनसंपर्क अभियान” के तहत गाँव जसवंतगढ़ (कोटली) में अपनों से मुलाकात की। और कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियों से अवगत करवाया ।
भाई चन्द्रमोहन ने कहा बेरोजगारी पर नकेल कसना प्रत्येक सरकार की जिम्मेदारी होती है। लेकिन अपनी जिम्मेदारी को निभाने में मौजूदा सरकार बीजेपी व जेजेपी  पूरी तरह विफल रहीं । खुद केंद्र सरकार का सामाजिक प्रगति सूचकांक और एनसीआरबी की रिपोर्ट इस बात की गवाही देते हैं।
 पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने किसानों के लिए प्रति एकड़ कम से कम ₹40000 मुआवजा देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा है कि पिछले दिनों हुई बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से कई जिलों में किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो गई। कई जगह 100% तक खराबा हुआ है। ऐसे में किसानों को इस नुकसान की भरपाई के लिए तुरंत मुआवजे की जरूरत है। सरकार को जल्द गिरदावरी करवा के उन्हें आर्थिक मदद देनी चाहिए। पहले भी सरकार द्वारा घोषित राशि में से 422 करोड़ रूपया मुआवजा बकाया है। उसका भुगतान भी जल्द किया जाना चाहिए।
भाई चन्द्रमोहन ने स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा से विशेष वार्तालाप करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में गरीब, किसान, व्यापारी व मजदूर वर्ग को बराबर का मान सम्मान दिया गया था। लेकिन भाजपा सरकार ने प्रदेश में बेरोजगारी महंगाई व भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। आगामी चुनाव में भाजपा को मुंह तोड़ जवाब देने को तैयार है। भाजपा शासन में कोई सुरक्षित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि आने वाल समय कांग्रेस पार्टी का होगा। देश व प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार ने लोगों को परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, मेरी फसल मेरी ब्यूरो के झंझट में फंसा दिया है। खाद कीटनाशक का भाव बढ़ा दिया और तो और खाद का रेट भी बढ़ा दिया वजन भी घटा दिया। इस मौक़े पर सोहन लाल गुज़र देवी नगर, हेमंत गोयल बरवाला, पंडित अश्वनी कुमार शर्मा और अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button