राजनीति में प्रचार प्रसार में अश्लील हथकंडे हद से भी ज्यादा प्रयोग में
एंटिक ट्रुथ | आर के विक्रमा शर्मा( चंडीगढ़)
किसी भी स्तर का चुनाव जीतने के लिए राजनीति में बहुत से हथकंडे अपनाए जाते हैं। ज्यादा से वोट पाने के लिए राजनीतिक पार्टियां कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। अक्सर पता चलता है कि फला-फला पार्टी ने वहां लोगों के बीच पैसे बांटे या शराब की बोतलें बांटी गईं या फिर राशन और अन्य सामान बंटवा दिया। ताकि लोग लुभा जायें और अपना वोट उस पार्टी को ही दें। लेकिन पार्टियां वोटों के लालच में लोगों को कंडोम बांटने तक पहुंच जाएंगी। यह नहीं सोचा गया था। चुनाव प्रचार के जरिए में अब पैसों और शराब की बोतलों के साथ कंडोम के पैकेट्स भी शामिल हो गए हैं। पार्टियां लोगों के बीच कंडोम बांट रहीं हैं।
दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले आंध्र प्रदेश में कंडोम के जरिए चुनाव प्रचार करने का हैरानजनक मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां लोगों को कंडोम के पैकेट्स बांटे जा रहे हैं। कंडोम के इन पैकेट्स पर प्रदेश की सत्ता पर काबिज YSR कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी TDP दोनों का नाम है और साथ ही चुनाव चिन्ह भी छपा है। यानि पार्टियों द्वारा विशेष रूप से अपने ब्रांड के कंडोम लोगों के बीच लाये गए हैं ताकि उनकी ब्रांडिंग हो जाये। फिलहाल, दोनों ही पार्टियों के नाम और चिन्ह वाले कंडोम के पैकेट्स लोगों के बीच देखे जा रहे हैं। वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं को कंडोम के पैकेट्स बांट रहे हैं। दोनों पार्टियों के कंडोम सामने आने से जहां सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक लोग सवाल उठा रहे हैं तो वहीं दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर सवाल कर रहीं हैं। सत्ताधारी वाई एस आर कांग्रेस ने कहा कि आख़िरकार चुनाव प्रचार के लिए इतना पागलपन! टीडीपी कितना गिरेगी? उसके द्वारा लोगों को कंडोम बांटे जा रहे हैं। वाई एस आर कांग्रेस ने कहा कि टीडीपी का यह चुनाव प्रचार कंडोम बांटने तक रुकेगा या आगे टीडीपी वाले लोगों के बीच वियाग्रा भी बांटने लगेंगे? वाई एस आर कांग्रेस के इस सवाल पर टीडीपी ने भी वाई एस आर कांग्रेस का एक वीडियो शेयर किया है। परस्पर एक दूसरे पर आप प्रतिरूप का भी सिलसिला चलेगा, कब थमेगा कोई नहीं जानता।


