अन्यहरियाणाहिसार

शहीद भगत सिंह जयंती पर रक्तदान शिविर लगाना खुशी फाउंडेशन का सराहनीय कार्य: शहीद भगत सिंह जयंती

खुशी फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में एकत्रित हुई 60 यूनिट
देश की स्वतंत्रता व स्वाभिमान के लिए अपने रक्त की प्रत्येक बून्द न्योछावर करने वाले शहीद ए आजम शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर रक्तदान शिविर लगाकर खुशी फाउंडेशन ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। इस पुनीत कार्य के लिए फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रवीण बबली चाहर व उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है। यह बात हिसार के मेयर प्रवीण पोपली ने शहीद भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में खुशी फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से आज़ाद नगर में आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मंजू पोपली भी उनके साथ मौजूद थी। रक्तदान शिविर में सिविल अस्पताल हिसार ब्लड बैंक की टीम द्वारा 60 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। शिविर के दौरान आई-क्यू की ओर से आंखों की निःशुल्क जांच व दवाई वितरण का कार्य भी किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवा कर लाभ उठाया।
कैंप में विशेषतौर पर वृन्दावन से आशीर्वाद देने पहुंचे हनुमंत पीठ वृन्दावन के पीठाधीश्वर स्वामी पद्मनारायण आचार्य ने कहा कि उनकी सांसे ही रक्तदान की देन है। कुछ वर्ष पूर्व डेंगू कि वजह से उनके प्लेटलेट्स केवल पांच हजार रह गए थे तो एक रक्तदाता वजह से ही उनकी जान बच पाई थी।
जजपा नेता गौरव सैनी, युवा समजसेवी अंकित सिंघरान, विक्रम गोरछी, चांदी राम, पूर्व चेयरमैन नरेश सेलपाड़, जेपी बुडानिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि रक्तदान से बढ़ कर कोई भी दान नहीं है क्योंकि आपकी दान की गई एक यूनिट से मुसीबत के समय कई जिंदगीयों को बचाया जा सकता है।
निगम पार्षद सत्यवान पानू, पूर्व निगम पार्षद पिंकी शर्मा, अनिल सिहाग फौजी, शंकर धीमान, अनूप कुंडू, प्रिंसिपल प्रहलाद सिंह, मांगे राम, रामचंद्र बैनीवाल, कुलदीप सिंह सेक्टर 16-17, प्रिंसिपल प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश चाहर, विकास, शिक्षाविद श्रीमती स्नेहलता, रीना सिहाग, चेतना शर्मा, संतोष मेहड़ा आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे व आयोजन को सफल बनाने में सहयोग भी किया।
खुशी फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रवीण बबली चाहर व सदस्यों ज्योति प्रकाश कौशिक, एडवोकेट एम.एस. पूनिया, दीपक कुमार, आधार न्यूज़ से संदीप पखाला, डॉ. दिशा चाहर, अर्चना ठकराल, सुमन चाहर, अनीता  मलिक, अनिल कुमार, आरती ने सभी रक्तदाताओं व अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button