भाजपा जन कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष बने प्रवीण हिन्दू

बोले-प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलना सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने के साथ जनसेवा को देंगे प्राथमिकता
भाजपा जन कल्याण मंच द्वारा प्रवीण हिन्दू को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रवीण हिन्दू ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलना उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। प्रवीण हिन्दू ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहितकारी बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित, समाजहित, जनसेवा, सामाजिक समरसता और जनकल्याण को केंद्र में रखते हुए हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन की गतिविधियों को विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने तथा जनसरोकार से जुड़े विषयों पर प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
प्रवीण हिन्दू ने कहा कि हरियाणा के प्रत्येक जिले और समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की गतिविधियों एवं जनकल्याण के संदेश को पहुंचाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा। कार्यकर्ताओं के साथ संवाद एवं समन्वय स्थापित कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा तथा सामाजिक सहयोग, नागरिक जागरूकता, सामाजिक सद्भावना, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे मैं केवल पद नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम मानता हूं। राष्ट्रहित और समाजहित के कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ योगदान देना मेरा संकल्प रहेगा। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन एवं सहयोग से हरियाणा में संगठन के कार्यों को नई गति देने का प्रयास करूंगा।
प्रवीण हिन्दू ने भाजपा जन कल्याण मंच के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से संगठन को प्रदेशभर में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।


