अन्य

नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ी नकुल का शानदार प्रदर्शन

हरियाणा की टीम को पहला स्थान दिलाने में निभाई अहम भूमिका

एंटिक ट्रुथ | हिसार

हाल ही में तेलंगाना राज्य में एसजीएफआई अंडर-17 नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में एल.आर.एम. कबड्डी नर्सरी जाट कालेज हिसार के कबड्डी खिलाड़ी नकुल पुत्र कृष्ण काजला ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए हरियाणा को प्रथम स्थान प्राप्त करवाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने पहला स्थाल हासिल करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। नकुल मूल रूप से टोकस गांव का निवासी है। जीत की खुशी में 26 जनवरी को गांव व परिवार की तरफ से खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मौजूद कोच जग्गू सोरखी, सुरेंद्र मलिक, सतीश सिवाच, कुलदीप काजला, देवेंद्र बूरा व शीला बनभौरी आदि ने नकुल व उसके परिजनों को बधाई दी व उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button