अन्य

जय श्री श्याम मंडल द्वारा श्री श्याम होली महोत्सव का आयोजन 24 को

एंटिक ट्रुथ | हिसार

श्री श्याम मंडल हिसार द्वारा श्री श्याम होली महोत्सव का आयोजन आगामी 24 मार्च रविवार को किया जाएगा।  कार्यक्रम के आयोजन के मुख्य सहयोगी रविन्द्र सिंगल दुर्जनपुरिया ने बताया कि श्री श्याम होली महोत्सव का आयोजन 24 मार्च को सायं 3 से 7 बजे तक 464, लोहा मंडी में शिव मंदिर के नजदीक किया जाएगा। कार्यक्रम में भजन प्रवाहक विजय सिंह सिंगल, कपिल जिंदल, गोबिन्द असीजा, फतेहाबाद से मुकेश राही, सुरेंद्र सिंगल व संजय सोनी अपनी मधुर आवाज से श्री श्याम बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव का मुख्य आकर्षण श्री श्याम बाबा का श्रृंगार रहेगा जो कि स्पेशल दिल्ली की टीम द्वारा किया जाएगा। इसके  अलावा महोत्सव में रंग-गुलाल के साथ-साथ फूलों व इत्र की वर्षा आकर्षण का केंद्र रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button