विश्वास स्कूल के छात्रों ने किया गुजवि के बायो टैक्नोलॉजी, नैनो टैक्नोलॉजी व फूड टैक्नोलॉजी विभाग का दौरा किया

एंटिक ट्रुथ | हिसार
अर्बन एस्टेट स्थित विश्वास सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत बॉयोलॉजी अध्यापिका सोनिया शर्मा के मार्गदर्शन में मेडिकल साईंस के विद्यार्थियों ने गुरु जंभेश्वर युनिवर्सिटी का दौरा किया। छात्रों ने बायो टैक्नोलॉजी, नैनो टैक्नोलॉजी व फूड टैक्नोलॉजी डिपार्टमेंट का भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान बायो टैक्नोलॉजी और नैनो टैक्नोलॉजी की डीन डॉ. नमिता सिंह और फूड टैक्नोलॉजी के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट डॉ. मनीष ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बच्चों को इन सभी विषयों के सिद्धांतों और तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. नमिता सिंह ने साथ ही बच्चों को मेडिकल साईंस से संबंधित अलग-अलग यू.जी. कोर्सिज की भी जानकारी दी। इस भ्रमण से बच्चों ने बहुत सी नई तकनीकों के बारे में सीखा जो बच्चों को भविष्य में काफी मदद करेगी।


