हरियाणाहिसार

मैथमेटिक्स व कंप्यूटर साइंस के विधार्थियों के लिए ट्रेनिंग कम इंटर्नशिप प्रोग्राम होगा शुरू

ओ डी एम महाविद्यालय व प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी कन्डोर सोलूशन्स का ट्रेनिंग व इंटर्नशिप के लिए हुआ एम ओ यू

एंटिक ट्रुथ | हिसार

देश की प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी कन्डोर सोलूशन्स व राजगढ़ रोड स्थित ओ डी एम महिला महाविद्यालय के बीच विद्यर्थियों की ट्रेनिंग व इंटर्नशिप के लिए एक महत्वपूर्ण एम ओ यू हुआ है जिसके तहत मैथमेटिक्स व कंप्यूटर साइंस के विधार्थियों को नई एजुकेशन पालिसी के तहत उनकी डिग्री में आवश्यक ट्रेनिंग व इंटर्नशिप करवाई जाएगी ताकि विद्यार्थियों को अपनी डिग्री के साथ कंपनियों में काम करने में निपुणता के साथ साथ जरुरी व्यवहारिक नॉलेज भी मिल सके।
यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के निदेशक डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि मैथमेटिक्स के बी एस सी नॉन मेडिकल (फिजिकल साइंस), बी एस सी कंप्यूटर साइंस, बी ए विद मैथमेटिक्स व एम एस सी मैथमेटिक्स के विद्यार्थी मैटलैब, फोरट्रान, पाइथन, यूज ऑफ आर्टिफीशियल इंटेलेजेन्स इन मैथमेटिक्स व सी, सी प्लस प्लस जैसी कंप्यूटर लैंग्वेजेज में मैथमेटिक्स के एप्लीकेशन यूज को समझ सकेंगे। इसी प्रकार इस प्रोग्राम के तहत कंप्यूटर साइंस के बी सी ए, बी एस सी कंप्यूटर साइंस, बी एस सी डाटा साइंस, एम एस सी कंप्यूटर साइंस व एम सी ए के विद्यार्थी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, वेब डेवलपमेंट, मोबाइल एप्लिकेशन्स डेवलपमेंट व लेटेस्ट कंप्यूटर लैंग्वेज और टूल्स को न केवल अच्छे से सिख सकेंगे बल्कि कम्पनीज में जरूरी व्यवहारिक ज्ञान भी प्राप्त कर सकेंगे। यह इंटर्नशिप विद्यार्थियों के लिए डिग्री के बाद रोजगार के लिए बहुत उपयोगी रहेगी।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रतिमा कुमार ने बताया कि इस शैक्षणिक वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है महाविद्यालय में बी ए, बी कॉम, बी एस सी लाइफ साइंस, बी एस सी फिजिकल साइंस, बी एस सी कंप्यूटर साइंस स्नातक कोर्सेज है वहीं स्नातकोत्तर कोर्सेज में एम एस सी कंप्यूटर साइंस, एम एस सी केमिस्ट्री, एम एस सी फिजिक्स, एम एस सी मैथमेटिक्स, एम कॉम, एम ए हिस्ट्री, एम ए पोलिटिकल साइंस उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में अनुशासन के साथ उच्चकोटि की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का शैक्षणिक वातावरण है जहां महाविद्यालय के मेहनती व अनुभवी शिक्षकों की टीम के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणामों में यहाँ के विद्यार्थी हमेशा यूनिवर्सिटी स्तर पर उच्च स्थान प्राप्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में अनुभवी शिक्षकों की एक कॉउंसलिंग टीम है जो विद्यार्थियों को प्रवेश सम्बन्धी समस्याओं का समाधान करती है वहीं विद्यार्थियों को उनकी रूचि के अनुरूप कोर्स चुनने में मदद करती है कोई भी विद्यार्थी राजगढ़ रोड स्थित महाविद्यालय में आकर या महाविधालय के सिटी ऑफिस जवाहर नगर में आकर कोर्सेज व महाविद्यालय से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महाविद्यालय में सीटों की संख्या सीमित है। इसलिए प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी समय रहते अपनी पसंद के महाविद्यालय में अपनी सीट सुनिश्चित कर लें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button