हरियाणा

हकृवि के सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र हुड्डा ने अखिल भारतीय सिविल सर्विस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीते

राष्ट्रीय स्तर पर 25 से अधिक पदक जीत चुके हैं योगेंद्र हुड्डा

एंटिक ट्रुथ | हिसार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र हुड्डा ने स्पोर्ट्स कंपलेक्स सेक्टर-7 चंडीगढ़ में 19 मार्च से 21 मार्च 2024 तक आयोजित हुई अखिल भारतीय सिविल सर्विस की राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 40 से 50 आयु वर्ग में शॉट पुट और डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल प्राप्त किये। योगेन्द्र हुड्डा लगातार चार साल से अखिल भारतीय सिविल सर्विस की राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने डिस्कस थ्रो में इस बार अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। शॉट पुट में सिविल सर्विस का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी योगेंद्र हुड्डा के नाम है। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई डॉ रविंद्र हुड्डा उपनिदेशक पशुपालन विभाग की प्रेरणा से ही उन्होंने खेलों में शुरुआत की थी और अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 25 से ज्यादा पदक प्राप्त कर चुके हैं। इस प्रतियोगिता में जीतने पर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी। योगेंद्र हुड्डा ने सभी के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button