हरियाणा

कांग्रेस ओबीसी के शहरी जिला अध्यक्ष एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर डी.एन. सैनी हुए भाजपा में शामिल

श्रीमती सावित्री जिंदल के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन की

एंटिक ट्रुथ | हिसार

कांग्रेस ओबीसी के शहरी जिला अध्यक्ष एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर डी.एन. सैनी ने आज सुशीला भवन में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती सावित्री जिंदल के नेतृत्व एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया। डी.एन. सैनी का हिसार की राजनीति में अहम स्थान है और वे पूर्व में हिसार के सीनियर डिप्टी मेयर रह चुके हैं और वर्तमान में कांग्रेस ओबीसी सैल के शहरी जिला अध्यक्ष थे। इस अवसर पर डी.एन. सैनी ने कहा कि उन्होंने श्रीमती सावित्री जिंदल के निर्देशानुसार एवं भारतीय जनता पार्टी की देश हित की नीतियों को देखते हुए पार्टी को ज्वाइन किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें संगठन में जो भी जिम्मेवारी दी जाएगी उसे वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने श्रीमती सावित्री जिंदल का भी आभार प्रकट किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button