चंडीगढ़

पूर्व केंद्रीय मंत्री बंसल के स्मर्थन में कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे टिकट की दावेदारी को मिलेगी सुपर पावर 

एंटिक ट्रुथ | आर के विक्रमा शर्मा( चंडीगढ़)

स्थानीय सेक्टर 35 स्थित राजीव भवन में चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री  सुखविंदर सुक्खू ने आज मीटिंग की।  उक्त मीटिंग में  ब्लॉक स्तर पर बीएलओ के बारे में कम्प्लीटल तैयारियों का निरीक्षण किया।  चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की  ने भी विस्तार से चर्चा की।  जिसको लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भरपूर जोश देखा गया। पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पवन कुमार बंसल के हक के लिए जोरदार नारेबाजी की गई। और वहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं जगजीत सिंह गोरा कंग , बी एम खन्ना , सेक्रेटरी ओम प्रकाश सैनी , गुरचरण सिंह , नवीन नवी और यूथ कांग्रेस से बंटी नारंग  केशव राम पर्चा , पवन कुमार बंसल सभी ने पूर्व मंत्री का समर्थन किया। बंसल के हक में टिकट की मांग की गई। और जोरदार नारे लगाए, क्यों पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है टक्कर में ❓ पूर्व मंत्री  पवन कुमार बंसल  कार्यकर्ताओं का जोश देखकर काफी खुश दिखे। और इस दौरान मौजूदा हाजिरी को विनती करते रहे कि हमारे राष्ट्रीय नेता चंडीगढ़ राजीव भवन में आए हैं। आप मर्यादा का ख्याल रखें। लेकिन कार्यकर्ताओं का जोश देखते बन रहा था। सबको  कांग्रेस आई को खूब मजबूत करने को आग्रह किया। और यह भी  स्पष्ट किया कि पार्टी सीप्रीमो के फैसले को सर्वमान्य माना जाएगा। पूर्व मंत्री पवन कुमार बंसल ने आखिर में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का तहे दिल से धन्यवाद किया।
पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर जतिंदर भाटिया,
सुनील सूद, विनय मिश्रा ब्लॉक प्रेसिडेंट , नवीन नवी यूथ कांग्रेस, राकेश गर्ग व्यापार मंडल के पुर्व अध्य्क्ष, मनोज गर्ग ने पवन कुमार बंसल के हक़ में केंद्रीय नेताओं के सामने जोरदार नारेबाजी कर पवन बंसल को टिकट दिए जाने की मांग की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button