अन्यहरियाणा

शहर में विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए

मदद संस्था ने फुटपाथ, रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों पर ठंड से ठिठुर रहे लोगों को कंबल से बनी जैकेट दी

एंटिक ट्रुथ | हिसार:

सामाजिक संस्था मदद ने ठिठुरती ठंड के चलते जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल वितरण का अभियान चलाया जिसके तहत फुटपाथ, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, परिजात चौक, बरवाला चुंगी आदि क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को कंबल से बनी जैकेट वितरित की। संस्था अध्यक्ष संजीव भोजराज ने बताया कि इस समय बेहद ठिठुरती ठंड पड़ रही है

इस समय सडक़ों पर बेसहारा व जरूरतमंद लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। अनेक लोग इस भारी ठंड में सर्दी के कारण मौत का शिकार भी हो जाते हैं। ऐसे ही जरूतमंद लोगों को संस्था द्वारा कंबल से बनी जैकेट्स वितरित की जो कि बेहद गर्म है सर्दी से पूरा बचाव करती है।

संजीव भोजराज ने बताया कि अनेक स्थानों पर लोग बिना किसी कंबल व चद्दर इत्यादि के मिले तो कई लोगों के पास सर्दी से बचाव के नाम बहुत कम कपड़े थे। उन्हें संस्था की ओर से ये जैकेट भेंट की गई। इस मौके पर उनके साथ संजय, जसवंत धीमान, अनिल आदि मौजूद रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button