स्मॉल वंडर स्कूल में बैसाखी में बच्चों ने मनाया बैसाखी का पर्व
एंटिक ट्रुथ | हिसार
सैक्टर-15 स्थित स्मॉल वंडर स्कूल में बैसाखी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ साथ मनाया गया। विद्यालय को रंग-बिरंगी फिरकियों, गेहूं को बालियों व फूलों से सजाया गया। इस मौके पर सभी विद्यार्थी बहुत प्रसन्न नजर आए। स्कूल अध्यापिका द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि बैसाखी के त्यौहार की शुरूआत खालसा पंथ की संस्थापक गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा 1699 में की गई। किसानों द्वारा उनकी फसल की कटाई के बाद अन्न का कुछ अंश भगवान को समर्पित करने के साथ बैसाखी का पर्व मनाया गया। विद्यार्थियों को गेहूं की बाली लाकर स्कूल में दिखाई गई। प्राचार्या द्वारा सभी विद्यार्थियों को बैसाखी पर्व की शुभकामना दी गई तथा उन्हें बताया गया कि हमें भोजन को व्यर्थ नहीं करना चाहिए किसान अपना खून पसीना बहाकर एक बच्चे की तरह फसल की देखभाल करके उसे उगाते हैं। इसीलिए किसान हमारे अन्नदाता है हमें उनका सम्मान करना चाहिए। विद्यार्थियों ने ढोल पर मस्ती के साथ डांस किया।