अन्य

भारतीय संस्कृति नारी को माना जाता है पूजनीय : हरीश वर्मा

समाजसेवी हरीश वर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सफाई कर्मियों को वस्त्र एवं फल वितरित किए

एंटिक ट्रुथ | हिसार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विश्व हिंदू महासंघ एवं सनातन गौ रक्षा महासंघ से जुड़े राष्ट्रीय सचिव हरीश वर्मा ने आज पटेल नगर सामुदायिक केंद्र में महिला सफाई कर्मियों को वस्त्र व फल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव हरीश वर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान और उनके सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उत्थान को मजबूत बनाने के लिए मनाया जाने वाला एक उत्सव है। इसे आधुनिक समय में महिला अधिकारों की प्रोत्साहन, समाज में समानता के लिए लड़ाई और महिलाओं की उपलब्धियों की उन्नति के लिए समर्पित किया जाता है। भारतीय संस्कृति एवं हिन्दू धर्म में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया गया है ओर उन्हें पूजनीय माना जाता है। क्योंकि हमारे शास्त्रों में कहा भी गया है कि ‘यत्र नायस्र्तु पुज्यंते, रमंते तत्र देवता।’
हरीश वर्मा ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को इस महापर्व की बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस दिन हमें भगवान शिव के शिव शक्ति स्वरूप का ध्यान करते हुए उनकी पूजा अर्चना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई लोग भांग, सुल्भा इत्यादि को भगवान भोले नाथ से जोडक़र इसका सेवन करते हैं जो कि बेहद गलत है। सभी को नशे से दूर रहना चाहिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button