चंडीगढ़

₹2000 के नोट अभी भी बदलें आरबीआई का फरमान

एंटिक ट्रुथ | आर के विक्रमा शर्मा( चंडीगढ़)

भारतीय रिजर्व बैंक का फरमान है कि ₹2000 के नोट लगभग 97.5 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं। केंद्रीय बैंक का कहना है कि सिर्फ 8897 करोड रुपए मूल्य के नोट अभी भी जनता की जेबों में लाकरों में हैं। आरबीआई ने 19 मई 2023 को ₹2000 मूल्य वर्ग के बैंक नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। केंद्रीय बैंक के बयान मुताबिक 19 मई 2023 को जब ₹2000 के बैंक नोटों  को वापस लेने की घोषणा हुई थी। उस दिन कारोबार की समाप्ति पर ऐसे कुल 3.56 लाख करोड रुपए मूल्य के नोट चलन में थे। जबकि 31 जनवरी 2024 को कारोबार की समाप्ति पर यह राशि घटकर 8897 करोड़ रह चुकी है। आरबीआई ने कहा कि ₹2000 के बैंक नोट वैध मुद्रा में बने रहेंगे। लोग देश भर के 19 आरबीआई कार्यालय में ₹2000 के बैंक नोट जमा करवा सकते हैं। और बदलवा सकते हैं। लोग भारत में अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए किसी भी डाकघर से आरबीआई के किसी भी कार्यालय को इंडिया पोस्ट के माध्यम से ₹2000 के बैंक नोट भेज सकते हैं। यह व्यवस्था अभी भी बरकरार है। तो जिन लोगों के पास ₹2000 के नोट रखे हुए हैं। उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। वह अभी भी सीधे अपने समीपवर्ती डाकघर में जाएं। और इस सुविधा का समुचित लाभ उठाएं।। उक्त जानकारी की व्यापक स्तर पर पुष्टि के लिए स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा को स्थानीय रिजर्व बैंक आफ इंडिया में कार्यरत अधिकारी विमल शर्मा और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी विवेक सहगल और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के अधिकारी ए के अरोड़ा ने भी मदद की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button