चंडीगढ़

 मोदी के `स्वच्छ तीर्थ’ अभियान के लिए  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने राधा कृष्ण मंदिर में की सफाई,बंटा हलवा प्रशाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे `स्वच्छ तीर्थ' अभियान

एंटिक ट्रुथ | आर के विक्रमा शर्मा( चंडीगढ़)
 विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक व लोकप्रिय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे `स्वच्छ तीर्थ’ अभियान के अंतर्गत स्थानीय सेक्टर 18 स्तिथ श्री राधा कृष्ण मंदिर में सफाई कर  श्रमदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी का ही प्रताप है कि देशभर का माहौल राममयी बना हुआ है। तथा अयोध्या के साथ साथ देश भर में मंदिरों व अन्य तीर्थ स्थलों की साफ-सफाई और जन सेवा से धर्म के प्रति आस्था दिखाने का प्रयास है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने  अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में भाजपा चंडीगढ़ द्वारा  22 जनवरी को  लोगो में बांटने के लिए बनाए जा रहे देसी घी के 125 क्विंटल लड्डुओं के कार्य का भी जायजा लिया व इस कार्य में लगे हुए सभी रामभक्तो को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ,  भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवम् लड्डू प्रसाद वितरण के प्रभारी रामवीर भट्टी, भाजपा के स्थानीय उपाध्यक्ष कैलाश चंद जैन, कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल, अवि भसीन, कार्यालय सचिव सन्नी पूरी, महंत मनोज शर्मा, मनीश पर्चा भावाधस सेवक, महापौर अनूप गुप्ता, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट विशाल व साहिल अनिल शारदा मिट्ठू व सुमिता कोहली, आरती शर्मा समाज सेविका व प्रीति वर्मा सहित भारतीय एकता मंच व हिमाचल महासभा चंडीगढ़ के अनेकों सदस्य अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button