
जरूरतमंद छात्रा की कॉलेज फीस के लिए एसजीपीसी ने दी 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी), श्री अमृतसर साहिब की ओर से जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग के लिए लगातार आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में छात्रा जसविंदर कौर पुत्री बीबी हरप्रीत कौर की कॉलेज फीस के लिए 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजी गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा सिख मिशन, कुरुक्षेत्र के एसजीपीसी प्रभारी सरदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि एसजीपीसी की ओर से स्कूलों एवं कॉलेजों में पढ़ने वाले जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए समय-समय पर आर्थिक सहयोग उपलब्ध करवाया जाता है। इसी उद्देश्य के तहत एसजीपीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार रघुजीत सिंह विर्क ने छात्रा जसविंदर कौर की सहायता के लिए 40 हजार रुपये का चेक भेजा है।
यह चेक बीबी अमरजीत कौर बाड़ा, सदस्य शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, श्री अमृतसर साहिब के नेतृत्व में सरदार सुखसागर सिंह एवं सरदार हरपाल सिंह अहरवां, सदस्य कोर कमेटी, शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के सहयोग से प्रदान किया गया।
सरदार सुखविंदर सिंह ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और आर्थिक अभाव किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की पढ़ाई में बाधा नहीं बनना चाहिए। जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहयोग देना सराहनीय सामाजिक एवं मानवीय पहल है।
इस अवसर पर सरदार सुखविंदर सिंह टोहाना, पूर्व जिला प्रधान फतेहाबाद, सरदार काका सिंह लद्धूवास, सदस्य हरियाणा कमेटी एवं जिला प्रधान शिरोमणि अकाली दल फतेहाबाद, सरदार रणजीत सिंह भानीखेड़ा, रणजीत सिंह संधू, जसकंवर सिंह, बलदेव सिंह बीराबद्दी, महेंद्र सिंह वधवा, अविंदर सिंह, अवतार सिंह, जगसीर सिंह, हरिंदर सिंह, एडवोकेट गुरपिन्द्र सिंह और नरेंद्र सिंह ब्राह्मणवाला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



