राजस्थानराज्यों से खबरेंराष्ट्रीय

कौन बनेगा राजस्थान का CM

CM का ऐलान सायं तक होगा

राजस्थान को मंगलवार शाम तक नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। भाजपा विधायक दल की शाम 4 बजे होने वाली बैठक के बाद इसका ऐलान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में आदिवासी और मध्यप्रदेश में OBC को CM बनाने के बाद भाजपा राजस्थान के लिए किसी सामान्य वर्ग के चेहरे या महिला को आगे बढ़ा सकती है। CM चेहरा लोकसभा चुनाव तक मतदाता को भी साधकर रखने की क्षमता वाला होगा। उधर तीनों पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े आज दोपहर तक जयपुर पहुंच जाएंगे।

भाजपा विधायकों को ऑफिस पहुंचने के लिए कहा

विधायक दल की बैठक के लिए BJP के नवनिर्वाचित 115 विधायकों को 1 बजे तक BJP कार्यालय पहुंचने के लिए कहा गया है। कुछ विधायक पहुंचना शुरू हो गए हैं। यहां 3 बजे तक सभी विधायकों का रजिस्ट्रेशन और लंच का कार्यक्रम रखा गया है। प्रदेश कार्यालय में विधायकों के अलावा प्रदेश पदाधिकारियों और व्यवस्थाओं में लगे नेताओं को ही एंट्री मिलेगी। इसके अलावा किसी ओर की एंट्री नहीं होगी।

भाजपा नेताओं ने कहा- भाजपा में लॉबिंग संभव नहीं है, मोदी हैं ना

• विधायक, डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने कहा, ‘जीतने के बाद विधायक मिलने आते रहते हैं। बाड़ेबंदी जैसी कोई जानकारी मुझे नहीं है और जब तक मोदी जी हैं तब तक लॉबिंग जैसी कोई बात नहीं हो सकती।’ • भाजपा नेता, राजेंद्र राठौड़ ने कहा, ‘आज 4 बजे तय हो जाएगा कि राजस्थान किसके हाथ में होगा। यह निर्णय करेंगे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, जिनकी नीतियों पर यह चुनाव लड़ा गया।’ • प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा, ‘विधायक दल की बैठक आज है। सभी पर्यवेक्षक आज पहुंच रहे हैं, इसके बाद बैठक होगी। शाम 5 बजे तक सारी स्थिति क्लियर हो जाएगी।’ दोपहर 12 बजे जयपुर पहुंचेंगे रक्षा मंत्री रक्षा मंत्री और पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह आज 12 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। राजनाथ एयपोर्ट से सीधे होटल ललित जाएंगे। यहां दोपहर 12:05 से 3:45 तक का समय रिजर्व रखा गया है। शाम 4 बजे राजनाथ सिंह विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश BJP कार्यालय पहुंचेंगे। करीब ढाई घंटे 6:30 बजे तक BJP कार्यालय में रहेंगे। वे शाम 7 बजे दिल्ली रवाना होंगे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button