अंतर्राष्ट्रीयटेक्नॉलॉजीराष्ट्रीयशिक्षा

2023 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुआ : चंद्रयान-3

देश की मोस्ट सर्च न्यूज इवेंट्स की लिस्ट जारी

साल 2023 कुछ ही दिनों में खत्म हो रहा है। हर साल की तरह इस साल भी गूगल ने पूरे साल में सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉपिक की लिस्ट जारी की है। देश में 2023 में चंद्रयान-3 को सबसे ज्यादा सर्च किया गया।

गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, 20 अगस्त 2023 से 26 अगस्त 2023 तक चंद्रयान-3 को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। ये वही समय था जब चंद्रयान-3 ने चांद पर सफल लैंडिंग की थी।

चंद्रयान-3 के बाद न्यूज इवेंट्स में कर्नाटक इलेक्शन रिजल्ट को सबसे ज्यादा सर्च किया गया।

चंद्रयान-3 का गूगल ने बनाया था डूडल
चंद्रयान-3 भारत का तीसरा चंद्र मिशन था। इस मिशन के तहत चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई, 2023 को दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) से उड़ान भरी थी। 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान ने चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग की। इसी के साथ भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बन गया। चंद्रयान-3 की सफलता को गूगल ने अगस्त में डूडल बनाकर सेलीब्रेट किया था।

ISRO जाकर चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों से मिले थे पीएम मोदी
चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद PM नरेंद्र मोदी 25 अगस्त को बेंगलुरु स्थित ISRO के कमांड सेंटर में चंद्रयान-3 टीम के वैज्ञानिकों से मिले थे। यहा उन्होंने 3 घोषणाएं कीं थीं। पहली- 23 अगस्त को हर साल भारत नेशनल स्पेस डे मनाएगा। दूसरा- चांद पर लैंडर जिस जगह उतरा, वह जगह शिव-शक्ति पॉइंट कहलाएगी। तीसरी- चांद पर जिस जगह चंद्रयान-2 के पद चिन्ह हैं, उस पॉइंट का नाम ‘तिरंगा’ होगा।

पाकिस्तान ने दो दिन बाद भारत को बधाई दी
चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के दो दिन बाद पाकिस्तान ने भारत को बधाई दी थी। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि यह बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि है। इसके लिए ISRO के वैज्ञानिक तारीफ के हकदार हैं।

ऐसे में चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र को प्रोत्‍साहन मिलेगा. इस क्षेत्र में ज्‍यादा स्टार्टअप की गुंजाइश बढ़ने की उम्‍मीद है. देश में कई नए स्टार्टअप स्थापित हो सकते हैं. इसके साथ ही इस क्षेत्र से जुड़े जो स्‍टार्टअप पहले से हैं, उन्‍हें अब बेहतर फंडिंग मिलने की संभावना बढ़ेगी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button