चंडीगढ़

चंडीगढ़ कांग्रेस आई के हिमाचल सेल के नेताओ ने दिये पदों से इस्तीफे 

एंटिक ट्रुथ | आर के विक्रमा शर्मा( चंडीगढ़)/बीरबल शर्मा

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस आई के ज्यादातर पदाधिकारियों ने अपने पदों से कल इस्तीफे दिये थे। और आज एक बार फिर चंडीगढ़ कांग्रेस आई के हिमाचल सेल के चेयरमैन समेत डेढ़ दर्जन लोगों ने इस्तीफा दिया है। अब तक करीब 90 के लगभग कांग्रेस आई पार्टी के पदाधिकारी इस्तीफा अपने पदों से दे चुके हैं।
सभी पदाधिकारियों ने कांग्रेस आई अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इन नेताओं ने इस सारे मामले पर स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा से दो टूक बात करते हुए कहा कि लक्की ने जिस तरह से कांग्रेस आई के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री व चंडीगढ़ के पूर्व सांसद के बारे में अपशब्द कहे। चंडीगढ़ के हर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को असहनीय ठेस पहुंची है।
कांग्रेस आई के स्थानीय अध्यक्ष एच एस लक्की ने बंसल के बारे में अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में एक पोस्टर जारी किया। उक्त में लिखा है कि “पवन बंसल के साथ खेल हो गया”।
इसके अलावा लक्की के व्हाट्स एप्प ग्रुप्स में पवन बंसल को  इक जिद्दी तानाशाह कह कर उनके बारे में अपशब्द कहे है।
मीर गुलरिया ने इस बाबत कहा कि चंडीगढ़ में हिमाचल के तकरीबन एक लाख वोटर हैं। लेकिन कांग्रेस आई के पूर्व सांसद व चंडीगढ़ से अब उम्मीदवार घोषित किए गए मनीष तिवारी का हम चंडीगढ़ में स्वागत करते हैं। लेकिन  लक्की जो कांग्रेस के प्रधान हैं। उनसे उनके तत्काल इस्तीफा की मांग करते हैं। वह इस्तीफा दें, क्योंकि उन्होंने मनीष तिवारी को पर्दे में रखकर जमीनी कार्यकर्ताओं को दरकिनार हमेशा किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पदों से अपना इस्तीफा देते हुए कहा कि पिछले 6 महीने से कांग्रेस आई के कार्यालय में पार्टी के हित की बजाय प्रॉपर्टी डीलिंग की दुकान सी खुल गई है। यही नहीं कई घटनाक्रम के दौरान आलाकमान के नेताओं का चरित्र हनन भी किया जाता रहा है। कार्यकर्ताओं से मारपीट की घटनाएं आम सी बात हैं। जिसके कारण आम कार्यकर्ता कांग्रेस आई के सेक्टर 35 स्थित मुख्यालय आना जाना तक बंद कर चुके हैं।
यह सभी कार्यकर्ता एक आम कांग्रेसी सिपहसालार कार्यकर्ता की तरह पार्टी के लिए वफादारी से काम करेंगे। हिमाचल सेल के इस्तीफा देने वाले पदाधिकारी में शामिल मिहिर गुलरिया, चेयरमैन चंडीगढ़ कांग्रेस हिमाचल सेल, आसिफ घई, गौरव ठाकुर, सौरभ ठाकुर, सुरेंद्र कुमार, भुवनेश कुमार, ललित मोहन शर्मा, दीपक शर्मा, तरुण बोरा, राकेश कुमार, राकेश शर्मा, मनदीप सिंह, नरेश कुमार कंबोज, राज चौधरी, मनोज कुमार, बलवंत घई, दीपक सिंह, गुरु लाल, मोहित महल,और कांग्रेस जिला 3 गुरदेव सिंह, जगजीत कांग्रेस जिला 1 से नीरज, जीशान मलिक, रवि धार, सनी, हरी राठौर, अविनाश वेद, और जुम्मन ने कांग्रेस आई के पदों से इस्तीफा दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button