मौसमहरियाणाहिमाचल प्रदेश

हरियाणा के 16 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट, हिमाचल में बर्फबारी से तापमान गिरा

हरियाणा में सुबह के वक्त विजिबिलिटी जीरो रही

पंजाब में शुक्रवार सुबह घनी धुंध के कारण विजिबिलिटी जीरो रही। हरियाणा और चंडीगढ़ भी धुंध की चपेट में हैं। यहां विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक रही। मौसम विभाग ने पंजाब के साथ हरियाणा में धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 20 जनवरी से धुंध में कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

पिछले दिनों हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में हुआ। आज चंडीगढ़ और हिमाचल के कुछ हिस्सों में धुंध छाएगी। हालांकि दोपहर तक यहां धूप निकलने की संभावना है।

हरियाणा के 16 जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहेगा। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में घने कोहरे-कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट, वहीं हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, मेवात, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, यमुनानगर और पंचकूला में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं पंजाब के 14 जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहेगा। यहां सुबह धुंध रहेगी, लेकिन दोपहर तक धूप निकलने की संभावनाएं है। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बठिंडा, बरनाला और मानसा में ऑरेंज अलर्ट है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button