हरियाणाहिसार

माता करणी देवी की महिमा पर आधारित फिल्म ‘देवी विज्ञानम’ का हिसार में भव्य प्रमोशन

सन सिटी में आयोजित कार्यक्रम में ट्रेलर दिखाया गया; गणमान्य हस्तियों और पत्रकारों ने फिल्म की विषयवस्तु व प्रस्तुति की सराहना की

माता करणी देवी की महिमा पर आधारित फिल्म ‘देवी विज्ञानम’ का हिसार में भव्य प्रमोशन

माता करणी देवी के दिव्य प्रताप, चमत्कारों, कृपा और अलौकिक महिमा पर आधारित हिंदी फिल्म ‘देवी विज्ञानम’ के प्रमोशन को लेकर हिसार के सन सिटी में भव्य कार्यक्रम एवं विशेष पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जन कल्याण मंच हरियाणा की पूरी टीम ने प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण हिंदू के नेतृत्व में किया।

कार्यक्रम में फिल्म के नायक के. आर्यन के बड़े भाई भरत जी अपने साथियों सहित विशेष रूप से उपस्थित हुए। इसके अलावा करणी माता मंदिर के विशेष पुजारी वासु जी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। भाजपा जन कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण हिंदू, प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल शर्मा पावड़ा, अजय पुनिया, जिला उपाध्यक्ष साधिका अरोड़ा, निशा मदान सहित मंच की पूरी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साधिका अरोड़ा ने मंच संचालन भी प्रभावशाली ढंग से किया।

कार्यक्रम में हिसार की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। इनमें करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष मनीष जी प्रमुख रूप से शामिल रहे। उन्होंने माता करणी देवी से जुड़ी कुछ चमत्कारिक घटनाओं और अपने अनुभवों को उपस्थित लोगों के साथ साझा किया।

इसके अतिरिक्त हिसार जिला ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष रतनलाल, महामंत्री अग्निहोत्री, अधिवक्ता अनिल काकोड़िया, राजकुमार सिंघल, अनिल शर्मा सातरोड़, डॉ. विवेक सैनी (निवर्तमान प्रिंसिपल, गवर्नमेंट कॉलेज हिसार), गौरक्षा प्रमुख शीतल हिंदू, अधिवक्ता मनोज कुश, मोहन शर्मा, राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गुर्जर, जिला अध्यक्ष शंकर गुर्जर, सूरज कराटे से हरीश सरधाना, समाजसेविका अनीता जैन, गुंजन गोयल, गीता मुंजाल, विनोद जोशी, मधु चावला और अनीता जयसिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर फिल्म ‘देवी विज्ञानम’ का ट्रेलर अतिथियों और मीडिया प्रतिनिधियों को दिखाया गया। ट्रेलर देखने के बाद उपस्थित गणमान्य हस्तियों एवं पत्रकारों ने फिल्म की विषयवस्तु, प्रस्तुति और धार्मिक भावनाओं से जुड़े संदेश की सराहना की।

भाजपा जन कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण हिंदू ने कहा कि माता करणी देवी की महिमा, उनके चमत्कारों और भक्तों के प्रति उनकी कृपा से जुड़ी घटनाएं सनातन आस्था और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ‘देवी विज्ञानम’ जैसी फिल्में धार्मिक संस्कृति, परंपराओं और देवी शक्ति के प्रति श्रद्धा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सराहनीय माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि आज अपनी सनातन संस्कृति, धार्मिक धरोहर और महापुरुषों एवं देवी-देवताओं से जुड़ी गौरवशाली परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। ऐसे सकारात्मक प्रयासों को समाज का भरपूर सहयोग मिलना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल फिल्म प्रतिनिधियों, करणी माता मंदिर के पुजारी, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष, गणमान्य अतिथियों, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों और मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में भाजपा जन कल्याण मंच की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों की सराहना की गई। उपस्थित अतिथियों ने फिल्म ‘देवी विज्ञानम’ के सफल प्रदर्शन और अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचने की शुभकामनाएं दीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button