
उड़ीसा के मुख्य न्यायाधीश वी. ऐश्वर्य से बाबा हिन्दुस्तानी ने की शिष्टाचार भेंट
हिसार, 19 नवंबर। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में आयोजित ओबीसी वार्षिक सम्मेलन में पहुंचे उड़ीसा के मुख्य न्यायाधीश वी. ऐश्वर्य से बाबा हिन्दुस्तानी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्य न्यायाधीश का स्वागत एवं सम्मान किया।
मुलाकात के दौरान बाबा हिन्दुस्तानी और मुख्य न्यायाधीश वी. ऐश्वर्य के बीच कानून, न्यायिक व्यवस्था, संवैधानिक प्रावधानों तथा कानूनी प्रक्रियाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बातचीत में संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक व्यवस्था में न्यायपालिका की भूमिका और समाज में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने जैसे विषय प्रमुख रहे।
बाबा हिन्दुस्तानी ने इस मुलाकात को सौभाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि न्यायपालिका और संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के मजबूत आधार हैं। ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों से संवाद समाज में कानूनी समझ, संवैधानिक मूल्यों और जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।



