खेल जगतहरियाणा

हरियाणा के शतरंज खिलाड़ी डॉ. पुनीत इंदौरा बैंकॉक में दिखाएंगे दमखम

एशियन एमेच्योर शतरंज चैंपियनशिप-2026 में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, देश के लिए पदक जीतने का लक्ष्य

हरियाणा के शतरंज खिलाड़ी डॉ. पुनीत इंदौरा बैंकॉक में दिखाएंगे दमखम

हिसार, 19 नवंबर। हरियाणा के अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी डॉ. पुनीत इंदौरा आगामी एशियन एमेच्योर शतरंज चैंपियनशिप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए वे थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक रवाना होंगे।

इस चैंपियनशिप में एशिया के विभिन्न देशों के प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा, रणनीतिक कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करना डॉ. पुनीत इंदौरा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साथ ही, यह हरियाणा के खेल जगत के लिए भी गर्व का विषय है।

डॉ. पुनीत इंदौरा ने कहा कि वे प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह उत्साहित हैं। उनका लक्ष्य बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए पदक जीतना और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाना है।

उनके इस अंतरराष्ट्रीय सफर को लेकर खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों में उत्साह है। उन्होंने डॉ. पुनीत इंदौरा को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी प्रतिभा, अनुभव और खेल कौशल के दम पर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेंगे तथा हरियाणा और देश का नाम रोशन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि डॉ. पुनीत इंदौरा राज्य स्तरीय दिशा निगरानी समिति, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य भी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button