हरियाणाहिसार

कुलदीप बिश्नोई और रेणुका बिश्नोई ने हिसार लोकसभा क्षेत्र के गांवों का किया दौरा

सामाजिक कार्यक्रमों और विवाह समारोहों में की शिरकत, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सुनीं समस्याएं

कुलदीप बिश्नोई और रेणुका बिश्नोई ने हिसार लोकसभा क्षेत्र के गांवों का किया दौरा

आदमपुर, 20 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई और पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई ने हिसार लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आदमपुर, नलवा सहित कई क्षेत्रों में आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों एवं विवाह समारोहों में शिरकत की। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।

दौरे के दौरान कुलदीप बिश्नोई ने ग्रामीणों और आमजन से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं, स्थानीय जरूरतों और विकास से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना। जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि जनता के बीच रहना, उनकी बात सुनना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। हिसार लोकसभा क्षेत्र के लोगों के साथ उनका वर्षों पुराना पारिवारिक रिश्ता है। क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में शामिल होना और उनके हितों की आवाज उठाना वे अपनी जिम्मेदारी मानते हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास और आत्मीयता उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। आदमपुर, नलवा सहित पूरे हिसार लोकसभा क्षेत्र के मान-सम्मान, विकास और जनहित से जुड़े कार्यों के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button