शिक्षाहरियाणाहिसार

रोटरी सेंट्रल हिसार ने 110 जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए ऊनी वस्त्र

बी.एस. मॉडल स्कूल में लगाया सर्दी के मौसम का पहला वस्त्र वितरण कैंप, सेवा और मानवता का दिया संदेश

रोटरी सेंट्रल हिसार ने 110 जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए ऊनी वस्त्र

रोटरी सेंट्रल हिसार ने सामाजिक सेवा और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए ऋषि नगर स्थित बी.एस. मॉडल स्कूल में सर्दी के मौसम का पहला ऊनी वस्त्र वितरण कैंप आयोजित किया। इस अवसर पर स्कूल के 110 जरूरतमंद बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म ऊनी वस्त्र वितरित किए गए।

इस प्रोजेक्ट के चेयरमैन रो. अशोक ग्रोवर तथा को-प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. विकास ठकराल रहे। दोनों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डीजीएन रो. संजय ठकराल की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन भी उल्लेखनीय रहा। उन्होंने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

रोटरी सेंट्रल हिसार के प्रधान रो. रवि मेहता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता प्राप्त करने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। बच्चों को पूरी लगन, मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में बच्चों को गर्म कपड़े उपलब्ध करवाना केवल सहायता नहीं, बल्कि उनके प्रति अपनत्व और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। रोटरी सेंट्रल हिसार भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।

को-प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. विकास ठकराल ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्कूल की प्रधानाचार्या एवं स्टाफ के सराहनीय सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

बी.एस. मॉडल स्कूल की प्रधानाचार्या मंजू गांधी ने रोटरी सेंट्रल हिसार के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए सभी सदस्यों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य बच्चों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

आयोजन में सचिव रो. विनोद आहूजा और कैशियर रो. सुनील मलिक की भी सक्रिय भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button