धर्म कर्महरियाणाहिसार

गोपाष्टमी पर रोटरी सेंट्रल डायनामिक क्लब ने गौसेवा के लिए बढ़ाए हाथ

श्री योग भगवान कृष्ण कपिला गौशाला में गायों के चारे के लिए भेंट की सहयोग राशि

गोपाष्टमी पर रोटरी सेंट्रल डायनामिक क्लब ने गौसेवा के लिए बढ़ाए हाथ

हिसार, 23 नवंबर। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर रोटरी सेंट्रल डायनामिक क्लब, हिसार की ओर से श्री योग भगवान कृष्ण कपिला गौशाला में गौसेवा का सराहनीय कार्य किया गया। क्लब के सदस्यों ने गायों के चारे की व्यवस्था के लिए गौशाला को सहयोग राशि भेंट की और सेवा एवं समर्पण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन क्लब की प्रधान मीनू मलिक की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर सदस्यों ने गौसेवा को भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि गोपाष्टमी जैसे पावन अवसर पर गौवंश की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने भविष्य में भी सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर रो. संजय ठकराल (डीजीएन), रो. मीनू मलिक (प्रधान), रो. अंजू ठकराल (सचिव), रो. अर्चना ठकराल (पीआरओ), रो. उषा रहेजा (उपप्रधान), रो. हरीश रहेजा (क्लब सलाहकार), रो. विनोद आहूजा (सचिव, रोटरी सेंट्रल हिसार), रो. राकेश मेहता (एजी), रो. नवीन खुराना (रोटरी सेंट्रल) एवं रो. सुनील मलिक (कोषाध्यक्ष, रोटरी सेंट्रल हिसार) सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button