हरियाणा

छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक : प्रवीण हिंदू

हिसार में मिथिलांचल छठ पूजा वेलफेयर सोसायटी एवं विहिप धर्म प्रसार विभाग के सहयोग से हुआ भव्य छठ पूजा महोत्सव

छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक : प्रवीण हिंदू

हिसार, 22 मार्च। लोक आस्था, सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व छठ पूजा भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है। यह पर्व हमें परिवार, समाज और प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का बोध करवाने के साथ-साथ सामाजिक एकता, समरसता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश भी देता है। यह विचार भाजपा जन कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण हिंदू ने हिसार में आयोजित छठ पूजा महोत्सव के दौरान व्यक्त किए।

हिसार के बालसमंद रोड स्थित छठ पूजा घाट पर मिथिलांचल छठ पूजा वेलफेयर सोसायटी, हिसार तथा विहिप धर्म प्रसार विभाग के संजीव चौहान के सहयोग से छठ महापर्व का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, आरोग्य तथा खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में नलवा विधायक रणधीर पनिहार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा जन कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण हिंदू और डॉ. अश्वनी राणा ने अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम कीर्तन यादव ने की, जबकि राकेश संरक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

प्रवीण हिंदू ने कहा कि छठ पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, अनुशासन, श्रद्धा, तपस्या और प्रकृति संरक्षण की अनुपम परंपरा है। इस पर्व में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सामाजिक एकता को मजबूत करती है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हिसार में इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को संगठित करने और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने छठ पूजा घाट को और अधिक सुंदर एवं भव्य बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और आयोजकों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से समस्त समाज के सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम का आयोजन मिथिलांचल छठ पूजा वेलफेयर सोसायटी, हिसार द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सोसायटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button