अन्यहरियाणाहिसार

रानी लक्ष्मीबाई का अदम्य साहस और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा : राजेश जैन

भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा ने जयंती पर लक्ष्मीबाई चौक स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीरांगना को किया नमन

रानी लक्ष्मीबाई का अदम्य साहस और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा : राजेश जैन

हिसार, 19 नवंबर। भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा की ओर से वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लक्ष्मीबाई चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके अदम्य साहस, शौर्य तथा देशभक्ति को याद किया।

शाखा अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ऐसी महान वीरांगना थीं, जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष किया। उनका जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का संघर्ष आज भी नारी शक्ति के साथ-साथ प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत है।

राजेश जैन ने बताया कि भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा द्वारा सभी शहीदों की जयंती एवं बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है। इन महान देशभक्तों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया जाता है।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव सूर्य गोयल, प्रकल्प प्रमुख अशोक शर्मा, सह-प्रकल्प प्रमुख सुमित मित्तल, अमर गोयल, विनोद मुंजाल एवं हरिओम गोयल उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button