हरियाणाहिसार

स्व. विद्या गुप्ता की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित, 102 यूनिट रक्त एकत्रित

भारत विकास परिषद् विवेकानन्द शाखा और ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी के संयुक्त सहयोग से आयोजित शिविर में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

स्व. विद्या गुप्ता की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित, 102 यूनिट रक्त एकत्रित

हिसार, 26 नवंबर। भारत विकास परिषद् विवेकानन्द शाखा, हिसार के सौजन्य से ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी के सहयोग से स्वर्गीय श्रीमती विद्या गुप्ता की पुण्यतिथि पर विश्वविद्यालय परिसर, बरवाला रोड, हिसार में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और अन्य रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। सर्वेश हॉस्पिटल की टीम ने शिविर में कुल 102 यूनिट रक्त एकत्रित किया।

कार्यक्रम में ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी, हिसार की प्रो-चांसलर डॉ. पूनम गोयल, अतिविशिष्ट अतिथि राजकुमार आहूजा, प्रोफेसर वोस्ट अजय पोद्दार, ग्रुप डायरेक्टर शोभना पोद्दार, डीन डॉ. राकेश धीमान सहित भारत विकास परिषद् विवेकानन्द शाखा के अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव सूर्य गोयल, वित्त सचिव आशीष जैन, मुरारीलाल सिंगला और अमर गोयल उपस्थित रहे। शिविर में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भी सहभागिता की। शाखा के प्रकल्प प्रमुख विजय टक्कर की देखरेख में शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रो-चांसलर डॉ. पूनम गोयल ने देश और समाजहित में भारत विकास परिषद् विवेकानन्द शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। इससे जरूरतमंद मरीजों को जीवन बचाने में मदद मिलती है और समाज में सेवा, सहयोग एवं संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजनों को सराहनीय पहल बताया।

शिविर में भारत विकास परिषद् विवेकानन्द शाखा के अध्यक्ष राजेश जैन एडवोकेट, महिला सहभागिता शाखा संयोजिका डोली जैन, शाखा सचिव सूर्य गोयल, प्रकल्प प्रमुख विजय टक्कर एडवोकेट, शाखा वित्त सचिव आशीष जैन तथा सेवा गतिविधि संयोजक सीताराम मंगल सहित शाखा के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

शिविर के माध्यम से स्वर्गीय श्रीमती विद्या गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनकी पुण्यतिथि को रक्तदान जैसे सेवा कार्य के साथ मनाकर उपस्थित लोगों ने मानवता और समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button