हरियाणाहिसार

लायंस क्लब हिसार गौरव ने विद्यार्थियों को बांटे 125 जोड़ी सर्दियों के जूते, दिव्यांगजनों की भी ली जिम्मेदारी

राजकीय प्राथमिक पाठशाला सेक्टर 16-17 के जरूरतमंद बच्चों को दी सहायता, दिव्यांगजनों के लिए एक वर्ष तक सब्जियों और रसोई गैस की व्यवस्था

लायंस क्लब हिसार गौरव ने विद्यार्थियों को बांटे 125 जोड़ी सर्दियों के जूते, दिव्यांगजनों की भी ली जिम्मेदारी

हिसार, 26 नवंबर। लायंस क्लब हिसार गौरव ने समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए राजकीय प्राथमिक पाठशाला, सेक्टर 16-17, हिसार के जरूरतमंद विद्यार्थियों को सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए 125 जोड़ी जूते वितरित किए। इस सेवा परियोजना का सौजन्य क्लब सदस्य लायन बी. के. गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर लायन बी. के. गुप्ता, प्रोजेक्ट को-चेयरपर्सन लायन इंदरमोहन सिंह, लायन राजीव नरंग, लायन संजय रहेजा, लायन के. के. नरंग, लायन आर. के. जैन, लायन एस. के. मेहता, लायन सतीश खट्टर तथा क्लब सचिव लायन एस. पी. गोयल उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से उप-प्रधानाध्यापिका मुन्नी देवी और शिक्षिकाएं निताक्षी, सुनीता एवं ज्योति भी मौजूद रहीं।

क्लब ने सेवा की एक अन्य महत्वपूर्ण पहल के तहत वेलफेयर सेंटर फॉर हियरिंग एंड स्पीच इम्पेयरमेंट, अनाज मंडी, हिसार में रह रहे दिव्यांगजनों के लिए एक वर्ष तक सब्जियों एवं रसोई गैस की व्यवस्था करने का दायित्व भी लिया है। क्लब की ओर से बताया गया कि एक वर्ष के बाद भी लाभार्थियों की आवश्यकता के अनुसार यह सहायता जारी रखी जाएगी।

इस सेवा कार्य में सब्जियों और रसोई गैस की व्यवस्था का सौजन्य क्रमशः लायन बी. के. गुप्ता, लायन संजय वर्मा एवं लायन सतीश खट्टर द्वारा प्रदान किया गया है।

क्लब सचिव लायन एस. पी. गोयल ने बताया कि लायंस क्लब हिसार गौरव का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों, दिव्यांगजनों और वंचित वर्गों तक सहायता पहुंचाना है। क्लब भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सहयोग, संवेदना और मानवता की भावना को मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button