
लायंस क्लब हिसार गौरव ने लगाया निःशुल्क डायबिटीज एवं ब्लड प्रेशर जांच शिविर
लायंस क्लब हिसार गौरव की ओर से जिला गवर्नर लायन संजय गांधी के आह्वान पर “वन डिस्ट्रिक्ट–वन एक्टिविटी” अभियान के तहत
निःशुल्क डायबिटीज एवं ब्लड प्रेशर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 80 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
जांच के दौरान करीब 25 प्रतिशत लोगों में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा हुआ पाया गया। यह आंकड़ा डायबिटीज के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने और नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाने की आवश्यकता को रेखांकित करता है। समय रहते जांच से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान और उचित चिकित्सकीय सलाह लेने में मदद मिल सकती है।
इस सेवा परियोजना का आयोजन रोम संस ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड के कमल चावला तथा छाबड़ा मेडिकोज के हरि किशन छाबड़ा के सौजन्य से किया गया। दोनों सहयोगी पूरे समय शिविर में उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
शिविर के सफल संचालन में लायन आरोहित खट्टर, प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन एस. के. मेहता, लायन के. के. नारंग, लायन बी. के. गुप्ता, लायन संजय रहेजा, लायन सतीश खट्टर, लायन अजय गोयल, लायन राजकुमार सिंगला तथा क्लब सचिव लायन एस. पी. गोयल सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
लायंस क्लब हिसार गौरव ने शिविर में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों और क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त किया। क्लब ने इस प्रकार की सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।



